लाइव न्यूज़ :

बेटी पैदा हुई तो क्रूर माता-पिता नवजात को छोड़ आए खेत, कड़ाके की ठंड में रातभर रखवाली कर कुत्ते के बच्चों ने बचाई जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2021 09:24 IST

नवजात बच्ची को बचाने वाले एक एनजीओ ने बताया है कि एक कुतिया अपने 6-7 पिल्लों के साथ रातभर उसकी रखवाली करती रही। बिना कपड़े के छोड़ी गई बच्ची की गर्भनाल भी नहीं काटी गई थी। 

Open in App
ठळक मुद्दे नवजात बच्ची पूरी रात खुले आसमान में खेत में पड़ी रहीक्रूर माता-पिता ने उसे एक धान के पैरा पर फेंक आए थेलेकिन बच्ची की एक कुतिया और उसके बच्चे रातभर उसकी रखवाली करते रहे

छत्तीसगढ़ः बेटे की चाह में ऐसे कई माता-पिता हुए जिन्होंने इंसानियत की सारी सीमाएं लांघ डाली। ऐसा ही कुछ छत्तीगढ़ के लोरमी में भी हुआ जब एक बच्ची ने जन्म लिया। माता-पिता सारी इंसानियत भूल गए और क्रूरता की सारी हदें पार कर गए। इस हाड़ कंपा देनेवाली ठंड में नवजात को रात के अंधेरे में एक खेत में छोड़ आए। इसके बाद ऐसा कुछ हुआ कि आप यकीन भी नहीं कर पाएंगे।

 नवजात बच्ची पूरी रात खुले आसमान में पड़ी रही। क्रूर माता-पिता ने उसे एक धान के पैरा पर फेंक आए थे। लेकिन बच्ची की एक कुतिया और उसके बच्चे रातभर उसकी रखवाली करते रहे। उसे ठंड से बचाए रखे। यही नहीं कुत्तों ने बच्ची के शरीर पर एक खरोच तक नहीं आने दी। सुबह जब हुआ तो खेत पहुंचे लोगों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी। गांव में खबर फैली तो ग्रामीण भी वहां पहुंचे और ये नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। 

नवजात बच्ची को बचाने वाले एक एनजीओ ने बताया है कि एक कुतिया अपने 6-7 पिल्लों के साथ रातभर उसकी रखवाली करती रही। बिना कपड़े के छोड़ी गई बच्ची की गर्भनाल भी नहीं काटी गई थी। आईपीएस अफसर दीपांशु काबरा ने ट्वीट किया इस खबर को ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि बच्ची सही सलामत है।

उन्होंने ट्वीट में लिखा- खबर पढ़कर मन व्यथित हो गय। बच्ची को पुलिस ने अस्पताल पहुंचा दिया है, मामले की छानबीन जारी है। यदि आप बेटा-बेटी में भेद-भाव की सोच से ग्रस्त हैं तो आप अभिभावक बनने लायक नहीं हैं। दोषियों को कानून के तहत सख्त सजा मिले। ऐसे पाप रोकें, दकियानूसी सोच त्यागें, बेटा-बेटी एक समान मानें।

 

 

 

 

टॅग्स :छत्तीसगढ़अजब गजबलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी