लाइव न्यूज़ :

दावा: जब दिल्ली मेट्रो में बच्चे लगाने लगे पीएम मोदी और CAA के खिलाफ नारे, वायरल हुआ वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2020 15:25 IST

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी को लेकर दिसंबर 2019 से देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इससे पहले भी बच्चों का सीएए के खिलाफ नारा लगाते वीडियो ट्विटर पर सामने आ चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देहालांकि मेट्रो अधिकारियों की ओर से इस वायरल वीडियो पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। कुछ यूजर ने बच्चों के माता-पिता का पता लगाकर उनसे पूछताछ की भी मांग की है।

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ बच्चे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ नारे बाजी कर रहे हैं। वीडियो को लेकर लोग सोशल मीडिया पर दावा कर रहे हैं कि वीडियो दिल्ली मेट्रो का है। वीडियो में दिख रहे बच्चों की उम्र आठ से दस साल प्रतीत होती है। ऐसा पहली बार नहीं है जब बच्चे सीएए के खिलाफ नारा लगाते दिख हो। इससे पहले भी सीएए विरोधी नारा लगाते बच्चों के ट्विटर पर कई वीडियो सामने आ चुके हैं। 

वीडियो में बच्चे बोल रहे है, मोदी आपकी तानाशाही नहीं चलेगी...नहीं चलेगी। इस वीडियो को लेकर ट्विटर पर लोग लिख रहे हैं कि इस तरह बच्चों को बहकाकर अपनी राजनीतिक मंशा पूरा करना उचित नहीं है। कुछ यूजर ने बच्चों के माता-पिता का पता लगाकर उनसे पूछताछ की भी मांग की है। कई यूजर लिख रहे हैं कि ये बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ क्या जा रहा है। 

देखें प्रतिक्रिया 

बता दें कि मेट्रो प्रशासन इसतरह के हरकत के लिए आदेश नहीं देता है। हालांकि मेट्रो अधिकारियों की ओर से इस वायरल वीडियो पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।  

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनदिल्ली मेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

क्राइम अलर्टउत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग चलती मेट्रो के आगे कूदा, मौत

भारतमेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! DMRC ने इन स्टेशनों पर किया बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए नो एंट्री

भारतदिल्ली में ICC T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए खास तैयारी, DMRC ने बदला मेट्रो का समय; जानें टाइमिंग

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल