लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगालः सीएम ममता ने अपने मंत्री जावेद अहमद खान को सबके सामने डांटा, कार्यकर्ताओं के विरुद्ध मुंह नहीं खोलने की नसीहत दी, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2022 15:08 IST

दक्षिण कोलकाता में खान के कस्बा विधानसभा क्षेत्र में हाल में पार्टी के भीतर झगड़े की घटनाएं सामने आई थीं, जिसमें कई घरों में तोड़फोड़ की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देखान ने झगड़े के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के विरुद्ध बयान दिया था, जो बनर्जी को पसंद नहीं आया।आपदा प्रबंधन मंत्री को डांटा और मुंह नहीं खोलने की नसीहत दी।कस्बा के नोनाडांगा लेक पल्ली में हाल में झगड़ा हुआ था।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंत्रिमंडल की एक बैठक में राज्य के मंत्री जावेद अहमद खान को डांट पिलाई और सार्वजनिक तौर पर पार्टी के अन्य नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध मुंह नहीं खोलने की नसीहत दी।

पार्टी में उच्च पदस्थ एक सूत्र ने यह जानकारी दी। दक्षिण कोलकाता में खान के कस्बा विधानसभा क्षेत्र में हाल में पार्टी के भीतर झगड़े की घटनाएं सामने आई थीं, जिसमें कई घरों में तोड़फोड़ की गई थी। बैठक में मौजूद रहे सूत्र ने बताया, “खान ने झगड़े के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के विरुद्ध बयान दिया था, जो बनर्जी को पसंद नहीं आया।

उन्होंने आपदा प्रबंधन मंत्री को डांटा और मुंह नहीं खोलने की नसीहत दी।” कस्बा के नोनाडांगा लेक पल्ली में हाल में झगड़ा हुआ था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ऐसे आरोप थे कि स्थानीय पार्षद सुशांत घोष के समर्थकों ने खान के लोगों पर हमला किया था, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया था। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीटीएमसीकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो