लाइव न्यूज़ :

Wayanad Lok Sabha seat: सुल्तान बाथेरी शहर का नाम बदला जाए, टीपू सुल्तान के आक्रमण से पहले इसका नाम गणपतिवट्टोम था, आखिर क्या है राहुल गांधी से संबंध!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 11, 2024 14:29 IST

Wayanad Lok Sabha seat: सुरेंद्रन का वायनाड लोकसभा सीट पर मौजूदा सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ चुनावी मुकाबला है।

Open in App
ठळक मुद्दे भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने उठाया।सुल्तान बाथेरी का असली नाम गणपतिवट्टोम है। टीपू सुल्तान के मालाबार पर आक्रमण का जिक्र किया।

Wayanad Lok Sabha seat: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि वायनाड लोकसभा क्षेत्र में आने वाले सुल्तान बाथेरी शहर का नाम बदला जाना चाहिए क्योंकि दो दशक पहले केरल के मालाबार में मैसूर के पूर्व शासक टीपू सुल्तान के आक्रमण से पहले इसका नाम गणपतिवट्टोम था। सुल्तान बाथेरी शहर वायनाड लोकसभा क्षेत्र में आता है और इसका नाम टीपू सुल्तान के नाम पर पड़ा है। यह मुद्दा भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने उठाया। सुरेंद्रन का वायनाड लोकसभा सीट पर मौजूदा सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ चुनावी मुकाबला है।

इस सीट से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की नेता और सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की उम्मीदवार एनी राजा भी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा नेता ने यहां के निकट थमरस्सेरी में संवाददाताओं से कहा,‘‘ सुल्तान बाथेरी का असली नाम गणपतिवट्टोम है। इसलिए नाम बदला जाना जरूरी है।’’

भाजपा नेता ने अपने चुनाव अभियान के दौरान टीपू सुल्तान के मालाबार पर आक्रमण का जिक्र किया और आरोप लगाया कि कांग्रेस और एलडीएफ इसे सुल्तान बाथेरी के रूप में ही संदर्भित करना पसंद करते हैं। सुरेंद्रन ने कहा,‘‘केरल में किसी जगह का नाम आक्रमणकारी के नाम पर क्यों रखा जाना चाहिए?’’ केरल के पर्यटन विभाग का कहना है कि सुल्तान बाथेरी को पहले गणपतिवट्टोम के नाम से जाना जाता था।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024वायनाडवायनाड लोकसभा सीटराहुल गांधीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO