लाइव न्यूज़ :

'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' की दर्शक गैलरी में भरा पानी, पर्यटकों ने वीडियो शेयर कर 3 हजार करोड़ लागत पर जताई निराशा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 30, 2019 16:19 IST

गुजरात के नर्मदा जिले के केवड़िया में 182 मीटर ऊंची सरदार पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी दुनिया में अपनी तरह की सबसे ऊंची प्रतिमा है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की दर्शक गैलरी में बारिश का पानी घुस गया है। 135 मीटर ऊंची इस गैलरी के सामने ग्रिल लगा है जिससे भारी वर्षा के दौरान तेज हवा के साथ पानी घुस जाता है।

गुजरात में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की दर्शक गैलरी में बारिश का पानी घुस गया है। 3 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा में पानी भरने का वीडियो पर्यटक शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करने वालों ने इस स्थिति पर निराशा प्रकट की है। नर्मदा जिले के केवड़िया में 182 मीटर ऊंची सरदार पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी दुनिया में अपनी तरह की सबसे ऊंची प्रतिमा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल 31 अक्टूबर को उसका उद्घाटन किया था।

अधिकारियों ने बताया कि 135 मीटर ऊंची इस गैलरी के सामने ग्रिल लगा है जिससे भारी वर्षा के दौरान तेज हवा के साथ पानी घुस जाता है।

ध्रुव राठी ने भी इसका वीडियो शेयर करते हुए लिखा, '3000 करोड़ की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की गैलरी देख रहा हूं। एक बारिश में यहां बाढ़ आ गई। छत और सामने से पानी टपक रहा है। इतनी महंगी प्रतिमा और उन्होंने इसे रोकने के लिए डिजायन ही नहीं किया।'

एक पर्यटक ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हम दुनिया की इस सबसे ऊंची प्रतिमा को देखने के लिए बड़ी आस के साथ आए थे। लेकिन हमें प्रतिमा वर्षा में देख बहुत बुरा लग रहा है। अभी तो भारी वर्षा हुई भी नहीं है लेकिन मुख्य सभागार और दर्शक गैलरी में पानी भर गया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।’’

पीटीआई भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :स्टैचू ऑफ यूनिटीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो