लाइव न्यूज़ :

MP: 70 साल की महिला की रुई की जगह कॉन्डम के रैपर लगाकर की गई पट्टी, देखें वायरल वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2022 10:10 IST

इस घटना पर बोलते हुए जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राकेश शर्मा ने कहा, ‘‘पोरसा प्रखंड के चिकित्सा अधिकारी डॉ पुष्पेंद्र दंडोतिया को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 70 वर्षीय महिला के घाव पर निरोध का रैपर चिपकाने वाले कर्मियों के खिलाफ जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में 70 साल की महिला के सिर की पट्टी से ‘निरोध का रैपर’ मिला है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अधिकारियों ने इसके जांच के आदेश दे दिए है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुरैना में जिला अस्पताल के डॉक्टरों को एक महिला के घाव पर लगी पट्टी हटाने के बाद ‘निरोध का रैपर’ लगा मिला है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी है। अधिकारी ने बताया कि पोरसा के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 70 वर्षीय महिला के सिर के घाव पर पट्टी के नीचे कथित तौर पर निरोध का रैपर लगाया गया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

क्या है पूरा मामला

इस घटना पर बोलते हुए जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राकेश शर्मा ने कहा, ‘‘पोरसा प्रखंड के चिकित्सा अधिकारी डॉ पुष्पेंद्र दंडोतिया को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 70 वर्षीय महिला के घाव पर निरोध का रैपर चिपकाने वाले कर्मियों के खिलाफ जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।’’ 

अधिकारियों के अनुसार, पोरसा पीएचसी ने महिला के सिर के घाव को निरोध के रैपर के ऊपर पट्टी बांधकर मुरैना जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। 

इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे 70 साल की महिला के सिर पर लगे पट्टी में कॉन्डम के रैपर मिले है। नौ सेकेन्ड के इस क्लिप में यह देखा गया है कि जब महिला के सिर से डॉक्टर पट्टी को हटाते है तो उसमें से उन्हें ‘निरोध का रेपर’ लगा मिला है।

तभी इस घटना का वीडियो बना लिया गया था जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

अधिकारी ने कार्रवाई की बात कही 

गुरुवार को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राकेश शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मामला गंभीर है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोMadhya Pradeshडॉक्टरकंडोम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल