लाइव न्यूज़ :

मुझसे पैसा मांगते हो, क्या तुम जानते हो मैं कौन हूं?, भाजपा नेता विजुगौड़ा पाटिल का बेटा समर्थगौड़ा, टोल कर्मचारी संगप्पा पर हमला, वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2025 12:17 IST

Vijayapura-Kalaburgi Highway: सोशल मीडिया पर आए वीडियो में भाजपा नेता विजुगौड़ा पाटिल का बेटा समर्थगौड़ा और उसके दोस्त टोल बूथ कर्मचारी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।सोशल मीडिया मंचों पर साझा की जा रही है।पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Vijayapura:कर्नाटक में विजयपुरा-कलबुर्गी राजमार्ग के एक टोल बूथ पर भुगतान करने के लिए कहने पर भारतीय जनता पार्टी के एक नेता के बेटे और उसके दोस्तों ने वहां के एक कर्मचारी के साथ कथित तौर पर मारपीट और गाली-गलौज की। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और सोशल मीडिया मंचों पर साझा की जा रही है।

 

पुलिस ने बताया कि यह घटना कथित तौर पर कन्नोली में बृहस्पतिवार को हुई। उसने बताया कि सोशल मीडिया पर आए वीडियो में भाजपा नेता विजुगौड़ा पाटिल का बेटा समर्थगौड़ा और उसके दोस्त टोल बूथ कर्मचारी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, समर्थगौड़ा और उसके दोस्त एक वाहन में विजयपुरा से सिंदगी जा रहे थे।

जब उन्हें टोल बूथ पर रोका गया और टोल देने के लिए कहा गया तो समर्थगौड़ा ने कथित तौर पर कर्मचारी से कहा, "क्या तुम जानते हो मैं कौन हूं? मैं भाजपा नेता विजुगौड़ा पाटिल का बेटा हूं।" उसने बताया कि जब कर्मचारी ने कथित तौर पर पूछा, "कौन विजुगौड़ा?" तो समर्थगौड़ा और उसके दोस्तों ने कर्मचारी के साथ मारपीट की और दुर्व्यवहार किया।

जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है। टोल बूथ के अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव करके स्थिति को बिगड़ने से रोका। पुलिस ने बताया कि इस घटना में टोल कर्मचारी संगप्पा घायल हो गया और उसे सिंदगी तालुका अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हमें इस संबंध में टोल कर्मचारियों से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।"

टॅग्स :कर्नाटकNHAIकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो