लाइव न्यूज़ :

पल भर में कैसे भरभरा कर धड़ाम से गिरा दो 19 मंजिला इमारत, इलाके में हुआ धुंआ-धुंआ, देखें वायरल वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2020 13:33 IST

सुप्रीम कोर्ट ने तटीय विनियमन क्षेत्र के मानदंडों के उल्लंघन को लेकर इन परिसरों को अवैध ठहराया था और इन्हें गिराने का आदेश दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देकोच्चि में समुद्र किनारे बने दो अवैध अपार्टमेंट परिसरों को गिराने से पहले वहां पूरी तैयारी कर ली गई थी।शनिवार सुबह इलाके को खाली करा दिया गया था। 

केरल के कोच्चि के मरदु नगरपालिका क्षेत्र में बनी चार इमारतों को ढहाने के उच्चतम न्यायालय के आदेश को अधिकारियों ने शनिवार (11 जनवरी 2020) शनिवार को लागू कर दिया। नियंत्रित विस्फोट से दो अवैध अपार्टमेंट परिसरों को ध्वस्त कर दिया गया है। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पल भर भर में 19 मंजिला अवैध टावर जिस तरीके से भरभरा कर धड़ाम से गिरा, वह देख ट्विटर यूजर्स काफी हैरान हो गए। कई ट्विटर यूजर्स ने इसका वीडियो शेयर किया है। घटना का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी शेयर किया है।

पहले अवैध परिसर ‘‘होली फेथ एच 20’’ को सुबह 11.18 बजे ढहाया गया। इसके कुछ ही मिनट बाद अल्फा सेरेने अपार्टमेंट के टावरों को ध्वस्त कर दिया गया। इमारत के गिरते ही पूरे इलाके में धुंआ- धुंआ हो गया। हजारों लोग इमारत ढहाये जाने के वक्त वहां मौजूद थे और इस पूरे घटनाक्रम को देखा। 

दोनों अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को आज सुबह इनके विध्वंस से कुछ घंटे पहले बाहर निकाल लिया गया था। एर्नाकुलम जिला कलेक्टर द्वारा घोषित निषेधाज्ञा दोनों आवासीय परिसरों के निकासी क्षेत्र में सुबह 8 बजे लागू हुआ। 

रविवार को दो अन्य अपार्टमेंट परिसरों को ध्वस्त कर दिया जाएगा। शीर्ष अदालत ने तटीय विनियमन क्षेत्र के मानदंडों के उल्लंघन को लेकर इन परिसरों को अवैध ठहराया था और इन्हें गिराने का आदेश दिया था।

 

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए