लाइव न्यूज़ :

Watch: दिल्ली में डिलीवरी बॉय ने डिलीवरी के दौरान चुराए जूते, सोसाइटी के लोग अपनी सुरक्षा को लेकर हुए परेशान

By आकाश चौरसिया | Updated: November 27, 2023 10:42 IST

डिलीवरी बॉय ने दिल्ली के एक फ्लैट से जूते चुरा लिए, उससे पहले वह किराने का सामान वहीं पर डिलीवर करने गया था। जहां, उसने मौका मिलते ही इस घटना को अंजाम दे दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में एक डिलीवरी बॉय ने चोरी किए जूतेकैप्टन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया पूरी वाक्या अब, वीडियो लगातार हो रहा वायरल

नई दिल्ली: दिल्ली में हाल में एक वाक्या सामने आया है, जहां एक ब्लिंकिट ऑनलाइन वेबसाइट के डिलिवरी बॉय ने महिला के पहले तो सामान की डिलीवरी की, फिर मौका मिलते ही उसे मंजिल पर पहुंच कर जूते भी चुरा लिए। इसके बाद वो आसपास उस फ्लोर पर घूमते रहा। यह पूरी वारदात उस मंजिल पर लगे सीसीटीव फुटेज में कैद हो गई और अब देखें तो महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होते हैं।  

घटना को कैप्टन मोनिका खन्ना ने अपने सोशल मीडिया 'इंस्टाग्राम' पर शेयर कर सारी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि ब्लिंकिट डिलीवरी एजेंट रात लगभग 8 बजे उसके घर के आसपास कैमरे में कैद किया गया। इस दौरान वह किराने का सामान डिलिवर करने पहुंचा हुआ था। ऑर्डर सौंपने के बाद कुछ देर के लिए लिफ्ट से बाहर निकलने के बाद, वह कुछ ही सेकंड आसपास देखता रहा, फिर मौका मिलते ही उसने अपनी जैकेट खोली और ग्राहक के फ्लैट के बाहर रखे जूते उठाए और तेजी से भाग गया।

हालांकि, यह बात यहीं नहीं खत्म हुई, बल्कि कैप्टन मोनिका ने एक शिकायत कंपनी के अधिकारी से की और उन्हें कहा गया है कि उनके पते और व्यक्तिगत विवरण से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्हें इस बात से दिक्कत हुई कि रात 10 बजे से फिर वह डिलीवरी बॉय उसी जगह लौटता है। वह अपने साथ एक पैकेट लाया था, जिसमें वह जूते थे और लगातार दरवाजे की घंटी बजा रहा था।  

इसे लेकर खन्ना ने कहा कि यह उनके लिए डरावना था, इस कारण उन्होंने गेट भी नहीं खोला। क्योंकि उस वक्त डिलीवरी बॉय अकेला था और उसके साथ कोई भी अधिकारी नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि यह अवस्था काफी डरावनी थी, उन्हें इसे ऑनलाइ शेयर करने और  ब्लिंकिट से सहायता मांगने के लिए एक तरह से प्रेरित किया है। 

मोनिका खन्ना ने कहा, दिल्ली जैसे शहर में, बिना किसी सूचना के देर रात की मेरे घर पर किसा का ऐसे आना मुझे डरा देता है। तथ्य यह है कि एक चोर को फिर से देखने के बाद उनके लिए चौंकाने वाला था, बल्कि बेहद डरावना भी। यह घटना हाइपर-लोकल डिलीवरी के जोखिमों को उजागर करती है। मेरे पते से पर वह व्यक्ति दोबारा हमला कर सकता है, जिससे मेरा परिवार लगातार चिंता में है। जो जूते उसने लौटाये वे, अब केवल जूते नहीं रहे, वे भय और अविश्वास से दूषित हैं"।

टॅग्स :वायरल वीडियोदिल्लीइंस्टाग्रामसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…