लाइव न्यूज़ :

Garba Perform: एक-दूसरे का दामन नहीं छोड़ेंगे?, पति कृष्ण पाल के साथ नृत्य करते समय 19 वर्षीय नवविवाहित पत्नी सोनम की मौत, देखिए वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 30, 2025 11:29 IST

Garba Perform: वीडियो में महिला को अपने पति के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने एक मंच पर बॉलीवुड के गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक पैमाने पर साझा किया जा रहा है।दर्शकों को लगता है कि यह उसके नृत्य का हिस्सा है, इसलिए उनमें से कुछ हंसने लग जाते हैं।मौत कई लोगों के सामने हुई और किसी साजिश का कोई संदेह नहीं था,

खरगोनः मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक गरबा कार्यक्रम में अपने पति के साथ नृत्य करते समय 19 वर्षीय नवविवाहित महिला की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर बीकन गांव के संत सिंगाजी मंदिर में रविवार रात हुई। उन्होंने बताया कि महिला के परिजनों की ओर से इस मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक पैमाने पर साझा किया जा रहा है।

वीडियो में महिला को अपने पति के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने एक मंच पर बॉलीवुड के गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। कुछ क्षण बाद, अचानक वह फर्श पर गिर जाती है। वहां मौजूद दर्शकों को लगता है कि यह उसके नृत्य का हिस्सा है, इसलिए उनमें से कुछ हंसने लग जाते हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जब सोनम नाम की महिला अपने पति के प्रयासों के बावजूद नहीं हिली, तो उसे एक डॉक्टर के पास ले जाया गया, जिसने उसे मृत घोषित कर दिया। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि सोनम की इसी साल मई में कृष्ण पाल के साथ शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि चूंकि मौत कई लोगों के सामने हुई और किसी साजिश का कोई संदेह नहीं था,

इसलिए परिवार ने सोमवार को बिना पोस्टमार्टम के उसका अंतिम संस्कार कर दिया। भीकनगांव थाना प्रभारी गुलाब सिंह रावत ने कहा कि पुलिस को सोमवार को सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से ही घटना के बारे में पता चला और मौत के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशPoliceहार्ट अटैक (दिल का दौरा)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो