लाइव न्यूज़ :

Shivraj Singh Chouhan: शिवराज सिंह चौहान को पकड़ कर रोने लगीं महिलाएं, कहा- हम सभी ने आपको वोट किया था, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 12, 2023 14:09 IST

Shivraj Singh Chouhan: मध्य प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक बात मैं विनम्रता के साथ कहता हूं कि अपने लिए कुछ मांगने जाने से पहले मैं मरना बेहतर समझूंगा।

Open in App
ठळक मुद्देमैंने कहा था कि मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा। शिवराज सिंह चौहान साढ़े 16 साल सत्ता में रहे। राज्य में नए मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे।

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद अपना इस्तीफा राज्यपाल मंगूभाई पटेल को सौंप दिया है। इस बीच मध्य प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान महिलाओं से मिलकर भावुक हो गए। चौहान साढ़े 16 साल सत्ता में रहे। लाडली योजना के कारण भाजपा ने फिर से राज्य में वापसी की है।

मध्य प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक बात मैं विनम्रता के साथ कहता हूं कि अपने लिए कुछ मांगने जाने से पहले मैं मरना बेहतर समझूंगा। इसलिए मैंने कहा था कि मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा। राज्य में नए मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे। ‘लाडली बहना’ (लाडली बहना योजना की महिला लाभार्थी) द्वारा किए गए कल्याण और विकास कार्यों की जीत है।

भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा की सरकार जो तेजी से काम चल रहे हैं, उन्हें पूरा करेगी। लोक कल्याणकारी योजनाओं को लागू करेगी और प्रगति और विकास की दृष्टि से मध्य प्रदेश नई ऊंचाइयां छुएगा। महिलाओं ने कहा कि हम सभी ने आपको वोट किया था। आप ही खेवनहार हो।

इस बार के विधानसभा चुनावों में भाजपा को 48.5 प्रतिशत वोट मिले, जो अब तक का सर्वाधिक है। जब भाजपा ने 173 सीटें जीती थीं, तब भी उसका कुल पड़े मतों में हिस्सेदारी 42 फीसदी थी। यह ‘डबल इंजन सरकार’ (केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें मिलकर काम कर रही हैं)।’ इस बार 230 विधानसभा सीटों में से 163 सीटें जीतने वाली भाजपा छिंदवाड़ा में सभी सात सीटें हार गई है।

टॅग्स :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023शिवराज सिंह चौहानभोपालमोहन यादवBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल