लाइव न्यूज़ :

Watch: धोती पहने बुजुर्ग को बेंगलुरु मॉल में नहीं मिली एंट्री, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

By अंजली चौहान | Updated: July 17, 2024 14:43 IST

Video Viral:एक शख्स ने आरोप लगाया है कि उसके पिता की पोशाक के कारण उसे और उसके पिता को बेंगलुरु के जीटी मॉल में प्रवेश नहीं दिया गया।

Open in App

Video Viral:बेंगलुरु के एक मॉल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बुजुर्ग किसान, जिन्होंने धोती पहन रखी है, को मॉल के अंदर प्रवेश से रोक दिया गया। वीडियो में दावा किया गया है कि बुजुर्ग किसान को धोती पहनने के कारण बेंगलुरु स्थित जीटी मॉल में जाने से रोका गया।

घटना का एक वीडियो 17 जुलाई को सोशल मीडिया पर सामने आया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया और यूजर्स की नजरों में आ गया। अब वीडियो वायरल होने से विवाद बढ़ गया और यूजर्स मॉल की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि बुजुर्ग किसान अपने बेटे के साथ मॉल पहुंचे हुए थे। लेकिन सुरक्षा गार्ड ने उसके कपड़ों के कारण उसे अंदर नहीं जाने दिया।

सुरक्षा गार्ड ने किसान से कहा कि प्रबंधन 'धोती' पहने हुए व्यक्ति को अनुमति नहीं दे सकता और उसे पैंट पहनकर अंदर जाना चाहिए। हालांकि, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने किसान और उसके बेटे से माफी मांगी।

सोशल मीडिया पर कई उपयोगकर्ताओं ने बुजुर्ग व्यक्ति का "अनादर" करने के लिए प्रबंधन की आलोचना की है, जबकि किसान यूनियनों ने आज सुबह मॉल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

किसान नेता कुरुबुरू शांताकुमार ने कहा, "पुलिस को मॉल अधिकारियों के खिलाफ़ कार्रवाई करनी चाहिए, अन्यथा वह हज़ारों किसानों के साथ विरोध प्रदर्शन करेंगे।"

इस साल की शुरुआत में, बेंगलुरु के राजाजीनगर स्टेशन पर एक अधिकारी ने एक किसान को - जिसके सिर पर एक बड़ा सा बोरा था - मेट्रो ट्रेन में चढ़ने से रोक दिया था, क्योंकि उसके कपड़े "अस्वच्छ" थे। बाद में किसान को प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति दी गई और अधिकारियों ने घटना का वीडियो वायरल होने पर खेद व्यक्त किया।

टॅग्स :बेंगलुरुवायरल वीडियोसोशल मीडियाFarmers
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल