लाइव न्यूज़ :

Cricket match: दो दिन में दो घटना, मुंबई के बाद नोएडा में क्रिकेट पिच पर गई जान, आखिर जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2024 12:07 IST

Cricket match:पुलिस थाना की प्रभारी सरिता मलिक ने बताया, ‘‘विकास नेगी को अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम में हृदयाघात से मौत की जानकारी दी गई है। वह 36 साल के थे और यहां एक निजी कंपनी में बतौर इंजीनियर काम करते थे।’’

Open in App
ठळक मुद्दे वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।विकास नेगी नामक व्यक्ति मैदान में गिर जाता है। घटना के समय नेगी बैटिंग कर रहा था।

Cricket match: गौतमबुद्ध नगर में 36 वर्षीय एक इंजीनियर क्रिकेट खेलते समय अचानक मैदान में ही गिर गया और हृदयाघात से उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। घटना रविवार को नोएडा सेक्टर 135 के एक मैदान में घटी जिसका कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि विकास नेगी नामक व्यक्ति मैदान में गिर जाता है। घटना के समय नेगी बैटिंग कर रहा था और उसके गिरते ही विपक्षी टीम के खिलाड़ी और अम्पायर उसकी ओर दौड़े और यहां तक कुछ ने उसे कार से निजी अस्पताल ले जाने से पहले सीपीआर देने की भी कोशिश की।

स्थानीय एक्सप्रेस पुलिस थाना की प्रभारी सरिता मलिक ने बताया, ‘‘विकास नेगी को अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम में हृदयाघात से मौत की जानकारी दी गई है। वह 36 साल के थे और यहां एक निजी कंपनी में बतौर इंजीनियर काम करते थे।’’

मुंबई में क्रिकेट मैच के दौरान सिर पर गेंद लगने से एक व्यक्ति की मौत

एक स्थानीय क्रिकेट मैच के दौरान एक 52 वर्षीय पुरुष की फील्डिंग के दौरान मौत हो गई जब उसी मैदान पर चल रहे दूसरे मैच से गेंद आकर उनके सिर पर लगी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह हादसा सोमवार को दोपहर में माटुंगा के दाडकर क्रिकेट मैदान पर हुआ। उस समय जयेश चुन्नीलाल सावला अपनी टीम के लिये फील्डिंग कर रहे थे। मैदान पर एक साथ दो मैच चल रहे थे।

दूसरे मैच से बल्लेबाज ने शॉट लगाया तो गेंद सावला के सिर के पिछले हिस्से में लगी । वह मैदान पर अचेत होकर गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि सावला की मौत सिर में लगी चोट के कारण हुई और माटुंगा थाने में हादसे में मौत की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कच्छी समुदाय द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में मैदान पर मैच खेले जा रहे थे।

टॅग्स :मुंबईनॉएडाउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो