लाइव न्यूज़ :

वेट्रेस ने एशियाई परिवार पर नस्लीय टिप्पणी करने वाले बिजनेसमैन को रेस्तरां से निकाला, लोगों ने दी 61 लाख रुपये से अधिक की टिप

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 11, 2020 05:40 IST

कार्मेल वैली के लूसिया रेस्तरां में वेट्रेस गेनिका कोचरन ने बिजनेसमैन माइकल लोफ्थॉस को एशियाई परिवार पर नस्लीय टिप्पणी करते हुए चार जुलाई को पकड़ा था। इस दौरान एशियाई परिवार एक बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देकैलिफोर्निया में एक बिजनेसमैन ने रेस्तरां में बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट कर रहे एक एशियाई परिवार के ऊपर नस्लीय टिप्पणी कर दी, जोकि वहां मौजूद वेट्रेस को यह नागवार गुजरी। उसने सिलिकॉन वैली के बिजनेसमैन को रेस्टरां से बाहर निकाल दिया।

वासिंगटनः कैलिफोर्निया में एक बिजनेसमैन ने रेस्तरां में बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट कर रहे एक एशियाई परिवार के ऊपर नस्लीय टिप्पणी कर दी, जोकि वहां मौजूद वेट्रेस को यह नागवार गुजरी। उसने सिलिकॉन वैली के बिजनेसमैन को रेस्टरां से बाहर निकाल दिया। इसके बाद वेट्रेस की यह बात लोगों को काफी पसंद आई और उसे पूरी दुनिया से करीब 80 हजार डॉलर (61 लाख, 64 हजार रुपये) की टिप मिली।    

खबरों के अनुसार, कार्मेल वैली के लूसिया रेस्तरां में वेट्रेस गेनिका कोचरन ने बिजनेसमैन माइकल लोफ्थॉस को एशियाई परिवार पर नस्लीय टिप्पणी करते हुए चार जुलाई को पकड़ा था। इस दौरान एशियाई परिवार एक बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट कर रहा था। वहीं, पैसे दान करने वाले लोगों ने कोचरन को हीरो ठहराया। 

इस बीच कोचरन को टिप करने के लिए एक पेज बनाया गया, जिसका शीर्षक 'ए बिग टिप फॉर ए एवरी डे हीरो' रखा गया। इस पेज से पहले 65,000 डॉलर जुटाए गए। इस बाद दो अन्य 'गोफंडमी' अकाउंट के जरिए सामूहिक रूप से 15,000 डॉलर अतिरिक्त जुटाए गए। कुल मिलाकर वेट्रेस कोचरन को 80 हजार डॉलर की टिप मिली है। साथ ही साथ लोग अभी भी पैसा दे रहे हैं।

कोचरन ने केजीओ-टीवी को बताया कि यह धन उन्हें योग शिक्षण को आगे बढ़ाने में मदद करेगा और वह सेवा उद्योग में दूसरों को कुछ पैसे भेजने का एक तरीका भी विकसित करने की कोशिश कर रही हैं।

पिछले सप्ताह शनिवार को जोर्डन चैन अपने परिवार (एशियाई परिवार) के साथ अपनी मौसी मारी ओरोसा के जन्मदिन को मनाने के लिए रेस्तरां में गई थीं। मैरी के साथ उनके पति रेमंड भी मौजूद थे, जोकि कैलिफोर्निया में मर्सिडीज ऑटोमोबाइल डीलरशिप के लिए एक सकल बिक्री प्रतिनिधि थे।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो