लाइव न्यूज़ :

'लड़की को छू कैसे रहे हैं आप', पुलिस ने बाइक, ऑटो और कैब से उतार जबरन बस में ठेला तो चिल्लाए लोग, देखें VIDEO

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 28, 2019 08:39 IST

एक वीडियो में एक डीटीसी बस में महिला चिल्लाती हुई सुनाई दे रही है। महिला पुलिस पर बरसती हुई कहती है- 'लड़की को छू कैसे रहे हैं आप'। और भी लोग वीडियो में पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाते हुए और नारेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस पर लोगों को जबरन रास्ते उठाने का आरोपसोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो

दिल्ली पुलिस पर आरोप है कि उसने यूपी भवन के पास से गुजर रहे लोगों को मनमाने ढंग से रोका और जबरन बस में ठेलकर दूसरे स्थान पर छोड़ा। पुलिस कार्रवाई की चपेट में लगभग हर उम्र वर्ग के लोग आए। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें कुछ लोगों और पुलिस के बीच नोकझोंक जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। वीडियो में लोग कहते सुनाई दे रहे हैं कि पुलिस ने उन्हें बाइक, ऑटो और कैब से उतारकर बस में बैठाया। 

वीडियो शुक्रवार (27 दिसंबर) के बताए जा रहे है। शुक्रवार को दिल्ली के यूपी भवन में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शनों में पुलिस कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए लोग जमा हो रहे थे। कुछ वीडियो में लोग खदेड़े जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

एक वीडियो में एक डीटीसी बस में महिला चिल्लाती हुई सुनाई दे रही है। महिला पुलिस पर बरसती हुई कहती है- 'लड़की को छू कैसे रहे हैं आप'। और भी लोग वीडियो में पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाते हुए और नारेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

'चाचा को छोड़ दीजिए...'

पुलिसवाले एक बुजुर्ग को जिप्सी में बैठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, एक महिला करुण आवाज में कहती सुनाई दे रही है- 'चाचा को छोड़ दीजिए...' इस पर पुलिस कहती सुनाई दे रही- उन्हें चाय पिलाने ले जा रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर पुलिस पर आरोप लग रहा है वह विशेष समुदाय के लोगों दबोच रही है। बता दें कि संशोधित नागरिकता कानून बनने के कई दिनों बाद भी देश में प्रदर्शन रुके नहीं हैं। विरोध दल और कुछ सामाजिक संगठन नरेंद्र मोदी सरकार से इस कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टदिल्लीदिल्ली पुलिसवायरल कंटेंटवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?