लाइव न्यूज़ :

Viral Video: खौल उठा खून... मासूम संग बाइक पर जानलेवा स्टंट, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: July 17, 2024 16:41 IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को देखकर लोगों का खून खौल उठा है। लोगों ने वीडियो में बाइक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देबच्चे संग बाइक पर खतरनाक स्टंट सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल वीडियो देख भड़के लोग, बोले सख्त कार्रवाई की जाए

Viral Video:सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को देखकर लोगों का खून खौल उठा है। लोगों ने वीडियो में बाइक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर दी है। वीडियो में बाइक चालक एक बच्चे को बिठाकर खतरनाक स्टंट कर रहा है।

इस वीडियो को पोस्ट कर एक यूजर ने लिखा कि एक मासूम बच्चे को बाइक पर बैठाकर खतरनाक स्टंट करने वाले इस मनबढ़ शख्स को त्वरित गति से सबक सिखाएं। यहां बताते चले कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के सीतापुर का बताया जा रहा है। यूजर ने पोस्ट में डीजीपी उत्तर प्रदेश, यूपी पुलिस को टैग कर कार्रवाई की मांग की है।

दूसरे यूजर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि इस लड़के को आजीवन ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिलनी चाहिए। एक छोटे बच्चे के जान के साथ साफ़ खिलवाड़ है। उत्तर प्रदेश पुलिस को इसके ख़िलाफ़ सजा देकर उसे पब्लिक करे ताकि बाक़ी रील बीमार प्रजाति को थोड़ा भय हो।

वायरल होने के लिए अंतिम प्रयास

सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग अपनी जान को जोखिम में डालने से भी बाज नहीं आते हैं। यूपी के सीतापुर का यह वीडियो इसी ओर इशारा करता है। वायरल हो रहे इस वीडियो में साफतौर पर देखने में मिल रहा है कि बाइक चालक तेजी से बाइक चलाते हुए कभी खड़ा हो जाता है तो कभी बैठ जाता है। बाइक पर उसने एक एक छोटा सा मासूम बिठा कर रखा है।

इसी दौरान वह बाइक को इधर से उधर भगाता है, वीडियो में एक बार के लिए तो जान जाते जाते बची जब बीच में सांड आ जाता है। वीडियो इतना खौफनाक है कि अगर बाइक से युवक गिरे तो उसकी मौके पर मौत हो जाए। बावजूद इस शख्स ने अपनी जान की परवाह किए बगैर दूसरे के जीवन को खतरे में भी डाला है। मालूम हो कि यूपी पुलिस ने इस वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसीतापुरअजब गजबवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?