लाइव न्यूज़ :

Viral Video: थाने में यूपी पुलिस के जवान ने काटा बवाल; महिला को कहे अपशब्द... दी धमकी, वीडियो देग दंग रह जाएंगे आप

By अंजली चौहान | Updated: December 16, 2023 10:03 IST

पुलिस ने घटना पर ध्यान दिया और उस पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया, जिसे महिला के साथ दुर्व्यवहार करते देखा गया था। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

Open in App

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के थाने से शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यूपी पुलिस के जवान की करतूत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें जवान की हरकत ने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, एक सिपाही थाने में पहुंचा हुआ है और साथ ही वहां एक महिला भी है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा है।

इसी दौरान जवान महिला के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रहा है। पुलिसकर्मी अन्य पुलिसकर्मियों के सामने ही महिला के साथ बुरा बर्ताव कर रहा है। पूरी घटना मोबाइल फोन में रिकॉर्ड हो गई जिसमें पुलिसकर्मी थाने में गाली-गलौज करता नजर आ रहा है। घटना शुक्रवार 15 दिसंबर की है।

पुलिसकर्मी को महिला को अपशब्द कहते और चिल्लाते हुए आपत्तिजनक और दयनीय भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है।

यह इस तथ्य के बावजूद है कि महिला पुलिसकर्मी से कहती है कि जब वह एक महिला से बात कर रहा हो तो उसे अपनी भाषा पर ध्यान देना चाहिए। हालाँकि, पुलिसकर्मी वापस चिल्लाता है और उसका अपमान करना बंद नहीं करता है।

सिपाही निलंबित

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस घटना पर संज्ञान लिया। लखनऊ पुलिस के आधिकारिक हैंडल से एक्स पर जारी वीडियो में पुलिस ने बताया कि घटना कृष्णा नगर के विजय नगर चौकी की है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी और महिला के बीच पैसों का लेन-देन हुआ था जो विवाद में बदल गया। महिला और सिपाही के बीच बहस होने के बाद सिपाही ने महिला के साथ दुर्व्यवहार किया।

वीडियो में भी साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी किसी तरह के पैसों के लेन-देन का जिक्र कर रहा है। वीडियो में वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि 'पैसा गुपचुप तरीके से दिया गया था लेकिन जब पैसे वापस देने की बारी आई तो पूरे लखनऊ को पता चल गया।' उन्होंने अपमानजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया और अभद्र टिप्पणियां कीं।

पुलिस ने घटना पर ध्यान दिया और उस पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया, जिसे महिला के साथ दुर्व्यवहार करते देखा गया था। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशवायरल वीडियोलखनऊPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO