लाइव न्यूज़ :

ना मेट्रो, ना पार्क, अब क्लासरूम में स्टूडेंट्स ने एक-दूसरे को किया 'किस', सोशल मीडिया यूजर्स का बॉलीवुड पर आरोप

By आकाश चौरसिया | Updated: August 12, 2024 11:50 IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वायरल वीडियो सामने आते ही यूजर्स ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में अश्लीलता हुई। इसके आगे ये भी कहा कि नोएडा में स्कूल की कक्षा में ये घटित हुआ। हालांकि, अभी ये नहीं पता चल सका कि ये दिल्ली-एनसीआर का कौन-सा स्कूल है। 

Open in App
ठळक मुद्देस्टूेंडट्स ने क्लासरूम में एक दूसरे को कर लिया किसदोनों का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो गयाअब इस पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं

नई दिल्ली: एनसीआर में आने वाले नोएडा क्षेत्र से एक बार फिर से चौंकाने वाला वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें बताया गया कि क्लासरूम में ही एक लड़के ने स्कूलमेट लड़की को किस कर दिया। दोनों का किस करते ही वीडियो उनके साथी ने बना लिया और फिर इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसके बाद वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। फिर यूजर्स वीडियो पर अपनी-अपनी तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वायरल वीडियो में इसे लेकर शेयर करने वाले ने कहा कि कक्षा में अश्लीलता हुई। इसके आगे ये भी कहा कि नोएडा में स्कूल की कक्षा में ये कार्य हो रहा है। हालांकि, ये नहीं पता चल सका कि ये कौन से स्कूल का किस्सा है।

 

इस दौरान इस दृश्य को कक्षा में पढ़ रहे लड़के और लड़की के साथी ने इसे रिकॉर्ड कर लिया। इस दौरान ये भी बताया कि उधर टीचर क्लास ले रहे थे, इधर दोनों कपल रोमांस कर रहे थे। इस पूरे वीडियो के सामने आने के बाद लोकेशन का पता लगाया जा रहा है, जहां ये घटना घटी, जो बिल्कुल और पूरी तरह से हिला देने वाला था। 

अब सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि इसके लिए पूरी तरह से बॉलीवुड जिम्मेदार है। इसके अलावा स्कूल में बन रही वेब सीरिज भी, जिसके कारण आज के दौर में ये सब हो रहा है। जो कुछ भी अभिनेता कहते हैं, उसे आमजन सच मान लेते हैं और वैसा ही कर देते हैं। अगर बॉलीवुड को ऐसा करने पर नहीं रोका गया, तो कोई भी जगह नहीं बचेगी, जहां ऐसे दृश्य पाएं जाएंगे। 

एक अन्य यूजर ने कहा, 'मैं उनके माता-पिता से कहना चाहता हूं कि वे उनकी पढ़ाई रुकवा दें और उनकी शादी करा दें, जो पैसा फीस पर खर्च हो रहा है, वह उनकी शादी पर खर्च किया जाएगा।'

एक तीसरे यूजर ने अपनी असहमति व्यक्त करते हुए कहा, "बहुत ही बेवकूफी भरी हरकतें। यह मेरी समझ से परे है कि वे पढ़ाई करने जाते हैं या छात्रों को बिगाड़ने जाते हैं। वीडियो देखने के बाद माता-पिता पर क्या बीत रही होगी?"

यह पहली बार नहीं है, जब इस तरह का कोई वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। हाल ही में, नोएडा के एक विश्वविद्यालय में एक लड़की और एक लड़के को परिसर के अंदर किस करते हुए कैमरे में कैद किया गया और यह वीडियो वायरल हो गया।

टॅग्स :नॉएडावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?