लाइव न्यूज़ :

Viral Video: कोर्ट की ऑनलाइन सुनवाई के दौरान शख्स करने लगा दांत साफ और शेविंग, वीडियो वायरल होने पर लोग ले रहे हैं मजे

By आजाद खान | Updated: January 20, 2022 14:40 IST

इस तरीके के कई और मामले पहले भी सामने आ चुके हैं जहां कुछ पर कार्रवाई भी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट की सुनवाई के दौरान एक शख्स द्वारा शेव के साथ दांत साफ करने का वीडियो सामने आया है। यह घटना 17 जनवरी को केरल के तिरुवनंतपुरम में घटी है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस पर खूब मजे ले रहे हैं।

तिरुवनंतपुरम: केरल हाईकोर्ट (Kerala High Court) की वर्चुअल सुनवाई (Virtual hearing) के दौरान एक शख्स के शेव करने का वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि कोविड19 (Covid 19) के इस दौर में जहां सरकारी काम ठप पड़े हुए हैं, वहीं कोर्ट के काम को ऑनलाइन कर दी गई है जिसे अब लगभग सभी काम वर्चुअली ही हो रहा है। ऐसे में वर्चुअल सुनवाई के दौरान अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां वर्चुअल सुनवाई के दौरान ही एक शख्स को बाथरूम में घूमते और शेव करते दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं और देखते ही देखते वीडियो वायरल भी हो रहा है। 

क्या है पूरा मामला

वीडियो के मुताबिक, वर्चुअल सुनवाई के दौरान एक शख्स को बाथरूम में घूमते और शेव करते देखा गया है। बता दें कि यह मामला 17 जनवरी का है जब शख्स जस्टिस वीजी अरुण के सामने वर्चुअल सुनवाई के समय मौजूद था। वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे वह शख्स अपने बाथरूम में घूम रहा है और दांत साफ के साथ शेव भी किए जा रहा है। उसे देख ऐसा लग रहा है कि वह तुरंत ही सो कर उठा है और इसके बाद इस वर्चुअल सुनवाई में शामिल हुआ है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर जबरदस्त रिएक्शन भी दे रहे हैं। 

ऐसे कई मामले पहले भी हो चुके हैं

आपको बता दें कि देश में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जहां पर वर्चुअल सुनवाई के दौरान इस तरह की घटनाएं घटी है। ऐसा ही एक घटना कुछ दिन पहले घटी थी जब एक बिना शर्ट के आदमी को कैमरा स्विच करके कार्यवाही सुनते हुए देखा गया था। इसे नोटिस करने पर कोर्ट ने इस बात पर जोर दिया कि हालांकि यह सभी के लिए खुला है, लेकिन उपस्थित लोगों से कोर्ट रूम में आवश्यक मर्यादा बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है। 

टॅग्स :केरलवायरल वीडियोकोर्टहाई कोर्टसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?