लाइव न्यूज़ :

साड़ी पहनकर सांप को पकड़ते इस महिला का वीडियो वायरल, आखिर क्यों आई ऐसी स्थिति, जानिए पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: September 16, 2020 10:48 IST

सोशल मीडिया पर साड़ी पहने एक महिला के सांप को पकड़ने का वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो करीब एक साल पुराना है। वीडियो देखकर लोग तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक का वीडियो, साड़ी पहने सांप को पकड़ने का वीडियो इंटरनेट पर वायरलएक साल पुराना है वीडियो, महिला ने बिना किसी सुरक्षा उपकरण के हाथों से सांप को पकड़ा

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला साड़ी पहने हुए सांप को पकड़ने की कोशिश कर रही है। कर्नाटक की रहने वाली ये महिला निरजरा चिट्टी है जो सांपों को पकड़ने का ही काम करती हैं।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बिना किसी सुरक्षा उपकरण के निरजा खुले हाथों से आराम से सांप को पकड़ती हैं और उसे एक थैली में डाल देती हैं। इस दौरान आसपास खड़े कई लोग इस नजारे को देख रहे होते हैं तो कुछ इसका वीडियो बनाते नजर आते हैं।

कोबरा सांप को पकड़े जाने का ये वीडियो पिछले साल का है। हालांकि, पिछले दो तीन दिनों से ये ट्विटर पर एक बार फिर खूब देखा जाने लगा है। कई लोगों के लिए ये वीडियो हैरान करने वाला है। दो मिनट से भी कम के इस वीडियो में सबसे दिलचस्प साड़ी पहनकर सांप को पकड़ना है जिसे ऐसे गंभीर कामों के दौरान संभालाना थोड़ा मुश्किल लगता है।

सांप को पकड़ने के दौरान वीडियो में निरजरा ये कहती हुई भी सुनाई देती हैं, 'साड़ी की वजह से ये हैंडल करने को नहीं हो रहा है।' दरअसल, नीरजरा किसी शादी में जाने के लिए तैयार हुई थीं, इसी दौरान उन्हें सांप को पकड़ने के लिए एक कॉल आया। इसके बाद वे साड़ी में उस घर तक जा पहुंची, जहां साप निकला था। देखिए पूरा वीडियो..

इस वीडियो को अब तक करीब 5 लाख बार ट्विटर पर देखा जा चुका है। वीडियो को देखकर लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। वैसे ये वीडियो पिछले साल अप्रैल का है। इसे निरजरा औऱ उनके पति ने यूट्यूब पर भी शेयर किया है। 

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?