लाइव न्यूज़ :

मजदूर ने किया दमदार डांस , लोग देखकर रह गए दंग, कहा- इसके आगे बड़े-बड़े डांसर भी फेल हैं

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 23, 2021 19:32 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजदूर का डांस करता हुआ वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह गाने पर दमदार डांस करते हुए नजर आ रहा है । इसका डांस देखने के बाद हर कोई शख्स का फैन हो गया है ।

Open in App
ठळक मुद्देमजदूर ने काम करते हुए किया दमदार डांस लोगों ने कहा - इसके सामने बड़े-बड़े डांसर फेलमजदूरे के डांस एक्सप्रेशन देखकर हर कोई तारीफ कर रहा

मुंबई :  सोशल मीडिया पर कब कौन सा वीडियो वायरल हो जाए कहा नहीं जा सकता है । हाल ही में कई वीडियो वायरल हुए , जो लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं । अब एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें एक मजदूर दमदार डांस करता नजर आ रहा है ।  

इस वीडियो की खास बात यह है कि जिस जिसने भी इस वीडियो को देखा वो इस शख्स की तुलना माइकल जैक्सन से किए बिना खुद को रोक नहीं पाया, वहीं कुछ लोग तो ऐसे हैं जिन्होंने ये तक कह दिया कि इस शख्स के आगे गॉड ऑफ डांस भी फेल हैं ।

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरी कर रहा होता है, लेकिन अचानक उसके भीतर का डांसर जाग जाता है और वो किसी प्रोफेशनल डांसर की तरह डांस करना शुरू कर देता है । इस मजदूर के डांस के दौरान हाथ और पैर का तालमेल बेहद शानदार हैं । वहीं, चेहरे के एक्सप्रेशन ऐसे हैं जिसे देखकर इतना तो यकीन के साथ कहा जा सकता है कि ये व्यक्ति डांस में पूरी तरह डूबा हुआ है ।

इस मजदूर का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है । एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इसके टैंलेट को आगे बढ़ाने की जरुरत है ।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘भगवान इस बच्चे को सही रास्त पर लेकर जाए ।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ इस डांसर ने डांस करते हुए जो एक्सप्रेशन्स दिए, उसने दिल जीत लिया । 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वीडियो को official_viralclips नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है । वीडियो के साथ ये भी लिखा गया है कि इसे भी एक मौका जरूर मिलना चाहिए ।  

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल