लाइव न्यूज़ :

औरंगजेब का पार्थिव शरीर परिवार को सुपुर्द, पिता से सैन्य अफसर ने कहा- हमारी पलटन का हर जवान है औरंगजेब

By भारती द्विवेदी | Updated: June 16, 2018 16:20 IST

बेटे की मौत से दुखी मोहम्मद हनीफ आर्मी अफसर से सवाल करते दिख रहे हैं। वो कहते हैं- 'हमारे कश्मीर में पाकिस्तान का झंडा कैसे लगा जाता है? हमारा झंडा कैसे नहीं लगता?

Open in App

नई दिल्ली, 16 जून: औरंगजेब के परिवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें शहीद औरंगजेब के पिता और आर्मी अफसर के बीच बातचीत होते दिख रही है। वीडियो में औरंगजेब की पिता, भाई के अलावा और भी बहुत सार लोगों नजर आ रहे हैं। बेटे की मौत से दुखी मोहम्मद हनीफ आर्मी अफसर से सवाल करते दिख रहे हैं। वो कहते हैं- 'हमारे कश्मीर में पाकिस्तान का झंडा कैसे लगा जाता है? हमारा झंडा कैसे नहीं लगता? मेरे बहादुर बेटे ने देश के लिए जान दी है। मैं खुद देश के लिए कुर्बान होने के लिए तैयार हूं। ये मेरा बड़ा बेटा, ये भी फौज के अंदर है। हम सब कुर्बान हो जाएंगे। इकट्ठा ईद मनानी थी लेकिल उन लोगों ने ईद नहीं मनाने दी। मुझे दुख है।'

औरंगजेब के पिता ने बेटे की शहादत पर बयां किया दर्द- कहा- दुश्मनों को मारिए या खुद मर जाइए

वीडियो में मौजूद आर्मी अफसर औरंगजेब के पिता को संभालते हुए उन्हें सांत्वना देने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो में मौजूद आर्मी अफसर कहते हैं- हम आपके साथ हैं। आप ये कभी मत सोचना कि हम इसे ऐसे जाने देंगे। मेरे पलटन के जो सारे जवान हैं, वो सब औरंगजेब हैं। हम सब आपके बेटे हैं। 

14 जून को जम्मू-कश्मीर के पुलमावा से आंतकियों ने भारतीय सेना के 44 राष्ट्रीय रायफल के जवान औरंगजेब का अपहरण किया था। फिर उसकी हत्या कर दी थी। आंतकियों ने औरंगजेब को उस वक्त किडनैप किया, जब ईद की छुट्टी ले अपने घर जा रहे थे। आंतकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने औरंगजेब के आखिरी पलों का वीडियो जारी किया है। जिसमें आतंकी औरंगजेब को एक पेड़ से बंधक बना कर पूछताछ कर रहे हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारवायरल वीडियोभारतीय सेनाआतंकी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल