लाइव न्यूज़ :

Viral Video: नाबालिग ने जयपुर हयात होटल में की चोरी, शादी समारोह से उड़ा ले गया डेढ़ करोड़; CCTV में कैद कारनामा

By अंजली चौहान | Updated: August 10, 2024 12:36 IST

Viral Video: चोरी की एक चौंकाने वाली घटना में, राजस्थान के जयपुर के हयात होटल में एक शादी के दौरान 1.50 करोड़ रुपये के आभूषण और नकदी चोरी हो गए। चोरी 8 अगस्त को आशीर्वाद समारोह के दौरान हुई, जब एक 14 वर्षीय लड़के ने दूल्हे की मां का बैग चुरा लिया।

Open in App

Viral Video: राजस्थान की राजधानी जयपुर के हयात होटल में करोड़ों की चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि होटल में शादी समारोह चल रहा है जहां काफी लोग जुटे हुए हैं। इस बीच शातिर चोर 1.50 करोड़ रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर वहां से फरार हो जाता है। हैरानी की बात ये है कि चोर एक नाबालिग है जिसकी उम्र महज 14 साल है। सीसीटीवी फुटेज में चोर जमीन पर रखे बैग पर सेंध मारता है और उसे उठाकर वहां से भाग जाता है। 

चोरी इतने शातिर तरीके से की गई है कि वहां मौजूद मेहमानों को इसकी भनक तक नहीं लगी। चोरी की यह घटना 8 अगस्त को आशीर्वाद समारोह के दौरान हुई, जब 14 वर्षीय लड़के ने दूल्हे की मां का बैग चुरा लिया। मंडप के पास से चुराए गए बैग में नकदी के साथ सोने और चांदी के आभूषण थे। महज एक मिनट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में दिखा कि एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ छोटा लड़का बारात लेकर होटल में घुसा और फिर बैग लेकर भाग गया।

पुलिस के अनुसार, बिजनेसमैन नरेश गुप्ता का परिवार तेलंगाना से जयपुर शादी करने के लिए आया था। तेलंगाना के साइबराबाद के व्यापारी नरेश कुमार गुप्ता ने मुहाना थाने में शिकायत दर्ज कराई। एडिशनल डीसीपी पारस जैन की निगरानी में पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है।

जयपुर में चोरी की घटना आम

हाल ही में शहर के रामगंज इलाके में एक एटीएम से 15 लाख रुपये चोरी हो गए थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक द्वारा रामगंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के बाद यह घटना सामने आई। अपनी शिकायत में बैंक ने कहा कि एटीएम से छेड़छाड़ की गई, साथ ही बड़ी रकम भी चोरी हो गई। 

सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी और अपराधियों की तलाश शुरू कर दी। अपनी जांच के दौरान, पुलिस को एक नकाबपोश व्यक्ति पर शक हुआ। उसका चेहरा कथित तौर पर कपड़े से ढका हुआ था। आरोपी ने हेलमेट पहना हुआ था और उसके पास एक काला बैग भी था। 

पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने पहले एटीएम का ताला तोड़ा और फिर पासवर्ड की मदद से दूसरे लॉकर को अनलॉक किया, जिसके बाद वे 15 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। एक अन्य घटना में, पुलिस ने इंदौर में एक व्यक्ति के खिलाफ एक घर से लाखों के गहने चोरी करने का मामला दर्ज किया, जहां वह काम करता था।

टॅग्स :वायरल वीडियोजयपुरJaipur Policeसोशल मीडियाराजस्थानतेलंगानाTelangana
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?