लाइव न्यूज़ :

Viral Video: गाजियाबाद में कांवड़ियों ने किन्नर को पीटा, कांवड़ कैप में चोरी का आरोप; बचाने में पुलिस का छूटा पसीना

By अंजली चौहान | Updated: July 30, 2024 15:31 IST

Viral Video: किन्नर पर कांवड़ कैंप में चोरी करने का आरोप था, जिसके कारण उसकी जमकर पिटाई की गई

Open in App

Viral Video: सावन के महीने में भगवान शिव के भक्त कांवड़ लेकर कई किलोमीटर तक यात्रा करते हैं। अपने कंधों पर पवित्र जल लिए कांवड़ियां लंबी यात्रा करते हैं जिसके लिए सरकार ने कई तरह की व्यवस्था कर रखी है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों के लिए कई तरह की व्यवस्थाएं कर रखी हैं हालांकि, फिर भी कई इलाकों से अप्रिय घटनाएं सामने आ रही है। हालिया मामला गाजियाबाद का है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़क के बीचोबीच कांवड़ियों का उत्पात देखा जा सकता है। जिसे शांत कराने में पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। 

गौरतलब है कि कांवड़ियों के कैंप में जब कई कांवड़ियां आराम कर रहे हैं थे तभी वहां एक किन्नर पहुंचा। कांवड़ियों ने किन्नर पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसे घटनास्थल पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि चारों तरफ से कांवड़ियों की भीड़ ने एक अकेले किन्नर को घेर रखा है और उसकी जमकर पिटाई कर रहे हैं। इस दौरान मौके पर पुलिस भी मौजूद है लेकिन कांवड़ियों की तुलना में पुलिस कम है और वह पीड़ित को छुड़ाने में असफल साबित हो रही है। 

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने किन्नर को बचा लिया और उसे वहां से ले गए। वीडियो के अंत में देखा जा सकता है कि किन्नर के पूरे कपड़े तक फट गए हैं और वह अर्धनग्न अवस्था में है जिसे पुलिस तेजी से अपनी गाड़ी में ले जाती दिख रही है। 

बता दें कि अभी तक मामले में यह स्पष्ट नहीं है कि किन्नर पर जो आरोप लगा वह सत्य है या नहीं। पुलिस की तरफ से फिलहाल किसी तरह की कानूनी कार्रवाई का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, सोशल मीडिया पर भीड़ के खिलाफ लोगों का आक्रोश नजर आया। कई लोगों ने इसकी कड़ी निंदा की और उचित कार्रवाई की मांग की। 

टॅग्स :गाजियाबादउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथवायरल वीडियोसोशल मीडियासावन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'