लाइव न्यूज़ :

ये है दुनिया की सबसे अमीर चीटीं! वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 2, 2018 19:27 IST

इस चीटीं को लेकर सोशल मीडिया पर लोग खूब चर्चाएं कर रहे है। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस चींटी को दुनिया की सबसे अमीर चींटी कहा जा रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 2 सितंबर: सोशल मीडिया पर कब लोग पॉपुलर्टी हासिल कर लेते हैं पता ही नहीं चलता। ऐसा ही एक मामला सामने आया है लेकिन इस बार कोई इंसान नहीं बल्कि एक चीटीं काफी चर्चे में है। यह कोई आम चीटी नहीं बल्कि सबसे अमीर चीटीं कही जा रही है। इस चीटीं को लेकर सोशल मीडिया पर लोग खूब चर्चाएं कर रहे है। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस चींटी को दुनिया की सबसे अमीर चींटी कहा जा रहा है।

इसके अलावा कई लोग इस चीटीं पर चोरी करने का इल्जाम भी लगा रहे हैं। वीडियो में यह छोटी सी चींटी हीरा लेकर जाती दिखाई दे रही है। हालांकि यह वीडिया कहां का है और इस हीरा का मालिक कौन है अभी तक पता नहीं चल पाया है।

इसे लेकर लोग कंमेंट भी कर रहे हैंष।  सूरत के हीरा फैक्ट्री में यह चींटी हीरा चुराकर ले जाती कैमरे में कैद हो गई। जिस वक्त यह ‘लिटिल थीफ’ हीरा चुरा रही थी उस वक्त वहां कारीगर अपने काम में व्यस्त थे। तब ही एक कारीगर की नजर इसपर पड़ी और उसने इसका वीडियो बना लिया।

बहरहाल सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। यूट्यूब पर जसवंत नाम के एक शख्स ने वीडियो को देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ‘करोड़पति चींटी।’ 

वहीं, एक और  यूजक ने कहा कि ‘अब मैं चींटियों पर विश्वास नहीं कर सकता है।’ एक और यूजर ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ‘हो सकता है अब कोई हीरा चोरी करे और इल्जाम चींटी पर लगा दे।’ एक अन्य यूजर ने इसपर फनी कमेंट करते हुए लिखा कि ‘इस हीरे से चींटी अपने पार्टनर के लिए एन्गेजमेंट रिंग बनाएगी।’ यहां आपको बता दें कि कई वैज्ञानिकों ने अपने अलग-अलग शोध में कहा है कि चींटियां अपने वजन से कई गुना ज्यादा भारी चीजों को उठा सकती हैं।

 

टॅग्स :अजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो