लाइव न्यूज़ :

Viral Video: मुंबई के एक कैफे में कस्टमर को सर्व की गई 'कॉकरोच कॉफी', मामला पहुंचा थाने

By अंजली चौहान | Updated: September 1, 2024 12:54 IST

Viral Video:रावत और उसका दोस्त स्ट्रॉ के साथ अपनी ठंडी कॉफी का आनंद लेने लगे; हालाँकि, जैसे ही वह पेय पदार्थ ख़त्म करने वाला था, शिकायतकर्ता को गिलास में कुछ असामान्य चीज़ दिखाई दी। जब उन्होंने शीशे की जांच की तो रावत को उसके अंदर एक कॉकरोच मिला। उन्होंने तुरंत अपना फोन निकाला और एक तस्वीर ली.

Open in App

Viral Video:  फर्ज कीजिए कि आप कोई चीज खा पी रहे हैं और अचानक से आपको आपके खाने में ऐसी चीज दिख जाए जिसकी उम्मीद नहीं थी तो आपका रिएक्शन कैसा होगा। जी हां, आपको एक ऐसे ही मामले के बारे में बताते हैं। दरअसल मुंबई के एक लाउंज में एक शख्स अपने दोस्त के साथ कोल्ड कॉफी पीने गया था।

सबकुछ बहुत बढ़िया था कि अचानक उसे अपनी कॉफी में एक ऐसी चीज दिखाई दी जिसकी उसे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी। दरअसल शख्स की कॉफी में उसे कॉकरोच मिला। फिर क्या था मामला थाने पहुंच गया।

शख्स इवेंट मैनेजमेंट का काम करता है और अपने दोस्त के साथ कॉफी इंजॉय करने एक कैफे गया था। 25 वर्षीय प्रतीक रावत होप एंड शाइन लाउंज गए थे जहां उनके साथ यह मामला पेश आया। घटना बीते शुक्रवार की है। प्रतीक ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उन्होंने 2 कॉफी ऑर्डर की थीं। जब कॉफी आई तो उसका स्वाद कड़वा महसूस हुआ। जिसके बाद वेटर ने उनको सुगर मिला कर दी। दोनों दोस्त स्ट्रॉ से कॉफी पी रहे थे। जैसे ही कॉफी खत्म होने वाली थी कि उन्हें अपने ग्लास में अजीब सी चीज दिखी। गौर से देखने पर पता चला कि ग्लास में कॉकरोच था।

शख्स ने अपने फोन से तस्वीर ली और इसके बाद लाउंड के स्टाफ को इसके बार में शिकायत की। प्रतीक की तसल्ली के लिए मैनेजर उन्हें किचन में ले गए और चीजें समझाने की कोशिश की। हालांकि प्रतीक को उनकी बात से तसल्ली नहीं हुई और उन्होंने पुलिस में इस बारे में शिकायत की।

अपनी शिकायत में प्रतीक ने फूड पॉइजनिंग के बारे में बताया है। इसके अलावा उन्होंने पुलिस को बताया कि लाउंज में लोगों के लिए साफ सफाई या सुरक्षा नहीं है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने लाउंज के स्टाफ के खिलाफ मामला दर्ज किया है।    

टॅग्स :वायरल वीडियोमुंबईअजब गजबसोशल मीडियामुंबई पुलिसकॅाफी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल