लाइव न्यूज़ :

Watch: यूपी के छात्रों ने 'रावण' का पुतला जलाने का खोजा स्मार्ट तरीका, मोबाइल फोन के जरिए पुतले में लगाई आग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2022 10:50 IST

एएनआई द्वारा साझा किए गए क्लिप में रावण का पुतला एक तार के माध्यम से किसी अन्य डिवाइस से जुड़ा हुआ दिखाई देता है, जिसे कुछ दूरी पर रखा जाता है। जैसे ही छात्र बटन दबाता है, एक 'बूम' की आवाज सुनाई देती है...

Open in App
ठळक मुद्दे गोरखपुर में प्रौद्योगिकी और प्रबंधन संस्थान में बी.टेक छात्रों ने मोबाइल फोन की मदद से पुतला जलाने का यह स्मार्ट तरीका खोजा है। एक बटन के क्लिक पर सेकंड के भीतर कुछ फीट लंबे 'रावण' के पुतले को आग लगाते हुए देखा जा सकता है।

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश में कुछ छात्रों ने दशहरे से पहले रावण के पुतले को जलाने का एक नया तरीका खोजा है। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में प्रौद्योगिकी और प्रबंधन संस्थान में बी.टेक छात्रों ने मोबाइल फोन की मदद से पुतला जलाने का यह स्मार्ट तरीका खोजा है। छात्रों ने एक डेमो वीडियो भी शेयर किया गया है। छात्रों में से एक - अपने प्रोफेसरों के मार्गदर्शन में - एक बटन के क्लिक पर सेकंड के भीतर कुछ फीट लंबे 'रावण' के पुतले को आग लगाते हुए देखा जा सकता है।

एएनआई द्वारा साझा किए गए क्लिप में रावण का पुतला एक तार के माध्यम से किसी अन्य डिवाइस से जुड़ा हुआ दिखाई देता है, जिसे कुछ दूरी पर रखा जाता है। जैसे ही छात्र बटन दबाता है, एक 'बूम' की आवाज सुनाई देती है, जिसके बाद पुतला कुछ ही सेकंड में धुएं और आग की लपटों में ढक जाता है।

मालूम हो कि दशहरा के दिन रावण, कुंभकरण और पुत्र मेघनाद के पुतले जलाने की परंपरा है जिसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। देशभर में कारीगरों द्वारा इनके रंगीन पुतले तैयार किए जाते हैं। रावण को जलते हर कोई देखना चाहता है। शहरों में कई गली मोहल्लों में लोग रावण जलाते हैं। 

दो साल के अंतराल के बाद इतने बड़े स्तर पर दुर्गा पूजा और दशहरा को लोग सेलिब्रेट कर रहे हैं। यही कारण है कि इस साल पुतलों की मांग बढ़ गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक रिपोर्ट में कहा कि कारीगरों ने पूर्व-कोविड समय में प्रति विक्रेता लगभग 60-100 टुकड़ों से उत्पादन घटाकर 20-30 टुकड़े कर दिया है। 

टॅग्स :गोरखपुरदशहरा (विजयादशमी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

ज़रा हटकेमहिला ने कुशीनगर एक्सप्रेस में बच्ची को जन्म दिया?, रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों और नर्सों ने की मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टगोरखपुर एम्स की लेडी डॉक्टर से छेड़खानी, 2 गिरफ्तार, 1 फरार?, स्त्री रोग विभाग में पढ़ाई कर रही नागालैंड निवासी छात्रा?

क्राइम अलर्टलुधियाना में काम करता था अर्जुन, लोगों ने कहा- तेरी पत्नी खुशबू का संबंध किसी और मर्द के साथ?, सोते समय गला घोंटकर हत्या और घर के पीछे 6 फुट गहरा गड्ढा खोदा और शव दफनाया

क्राइम अलर्टगर्भावस्था के समय छोड़ कर दूसरी महिला के साथ भागा पति?, चार घंटे तक प्रसव पीड़ा के बाद बेबी का जन्म, मां ने कहा- मेरा बच्चा नहीं और स्तनपान नहीं कराउंगी?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो