लाइव न्यूज़ :

Viral Video: तेजधार पानी में बह गया शख्स, देखते रह गये लोग, प्रशासन जुटा तलाश में

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 18, 2022 21:22 IST

हल्द्वानी के फतेहपुर में एक शख्स पानी के तेज बहाव में नाले को पार करने की कोशिश कर रहा था लेकिन बीच मझधार में जाकर वो लहरों की चपेट में आ गया और पलक झपकते ही पानी के तेज बहाव में लोगों की नजरों से ओझल हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देहल्द्वानी के फतेहपुर इलाके में सामने आया दिल दहला देने वाला वीडियो एक शख्स पानी के तेज बहाव में नाले को पार करते समय बह गया और वहां मौजूद लोग देखते रह गयेहल्द्वानी प्रशासन युवक की तलाश में लगा हुआ है लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं चला है

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं। जी हां, यह दिल दहला देने वाला वीडियो हल्द्वानी के फतेहपुर इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में एक शख्स सूखे पत्ते की तरह बरसाती नाले में बह गया और वहां मौजूद लोग देखने के सिवाय कुछ न कर सके।

जानकारी के मुताबिक पानी के तेज बहाव में शख्स नाले को पार करने की कोशिश कर रहा था लेकिन बीच मझधार में जाकर वो लहरों की तेज बहाव की चपेट में आ गया और पलक झपकते ही पानी के तेज बहाव में लोगों की नजरों से ओझल हो गया।

घटना के संबंध में हल्द्वानी के एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने कहा कि प्रशासन को जैसे की शख्स के लापता होने की सूचना मिली। उसे खोजने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। लेकिन अभी तक हम उस शख्स को तलाश पाने में असफल रहे हैं।

इस तलाशी अभियान में एनडीआरएफ की टीम भी जिला प्रशासन का सहयोग कर रही है। एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने कहा कि मौके पर मौजूद लोगों ने उस युवक को आगाह किया था कि ऐसा न करे लेकिन उसने सभी की बातों को अनसुना कर दिया और तेजबहाव पानी में बह गया। 

प्रशासन लापता हुए शख्स के परिजनों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है लेकिन अभी तक उनके बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने भी इस मामले में आसपास के थानों को अलर्ट कर दिया है और लापता शख्स के परिजनों की भी तलाश की जा रही है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल