लाइव न्यूज़ :

ट्रेन की 'डर्टी टॉयलट' को लेकर पैसेंजर ने की शिकायत, एक्शन लेने के बजाय ट्वीट-ट्वीट खेलता रहा रेल विभाग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 2, 2019 09:58 IST

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने साल 2018 में रेल यात्रियों की सफर के दौरान कोच से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान के लिए 'कोच मित्र' की शुरूआत की थी। जो कोच की साफ-सफाई, लाइट, पानी जैसी शिकायतों का तुरंत निदान करता है।

Open in App

ट्रेन की 'गंदी टॉयलट' को लेकर एक पैसेंजर ने ट्वीट कर शिकायत की। वहीं, शिकायत पर एक्शन लेने के बजाय रेल विभाग ट्वीट-ट्वीट खेलता रहा। दरअसल, जम्मू तवी से हरिद्वार तक जाने वाली ट्रेन पर परवीन कोमल नामक एक पैसेंजर ने गंदी टॉयलट और पानी की समस्या को लेकर सेंट्रल रेलवे को ट्वीट में टैग कर शिकायत की।

परवीन कोमल ने ट्वीट किया, 'मल मूत्र से सनी हुई नरेंद्र मोदी और पीयूष गोयल की गाड़ी  संख्या 14606 कोच S 8 धार्मिक नगरी हरिद्वार को जा रही है। जम्मू तवी से ही टॉयलेट से पानी नदारद। ये है रेलवे का भोंडा चेहरा। PNR 2625757548' 

इस ट्वीट में पैसेंजर ने सेंट्रल रेलवे को टैग किया। हालांकि सेंट्रल रेलवे ने देरी न करके ट्वीट का रिस्पांस दिया। सेंट्रल रेलवे एक्शन लेने के बजाय मामला नार्थ रेलवे को दे दिया। इसके बाद नार्थर्न रेलवे ने मुरादाबाद डीआरम को मामले को देखने के लिए कहा। हालांकि मुरादाबाद के डीआरम ने मामला कंट्रोल को सौंप दिया। ये सब हुआ ट्विटर पर। 

बता दें कि रेल मंत्री पीयूष गोयल ने साल 2018 में रेल यात्रियों की सफर के दौरान कोच से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान के लिए 'कोच मित्र' की शुरूआत की थी। जो कोच की साफ-सफाई, लाइट, पानी जैसी शिकायतों का तुरंत निदान करता है।

टॅग्स :भारतीय रेलवायरल कंटेंटसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो