लाइव न्यूज़ :

Ram Mandir Inauguration: दिल्ली से अयोध्या जा रही फ्लाइट में यात्रियों ने गाया 'जय राम श्री राम' मंत्र, वीडियो हुआ वायरल

By आकाश चौरसिया | Updated: January 21, 2024 13:20 IST

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर श्रद्धालुओं को ले जा रही फ्लाइट में कुछ लोग 'जय राम, श्री राम' मंत्र गुनगुनाते दिख रहे हैं। फिर दोहराते हुए सभी यात्रियों ने इस गाने को गाया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह का कार्यक्रम सोमवार को यानी 22 जनवरी को अयोध्या में होना है।

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या जा रही फ्लाइट में श्रद्धालुओं ने गुनगुनाया 'जय राम श्री राम' मंत्रयह हवाई जहाज दिल्ली से अयोध्या जा रहा थाप्राण प्रतिष्ठा समारोह का कार्यक्रम सोमवार को यानी 22 जनवरी को अयोध्या में होना है

नई दिल्ली: प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर श्रद्धालुओं को ले जा रही फ्लाइट में कुछ लोग 'जय राम, श्री राम' मंत्र गुनगुनाते दिख रहे हैं। फिर दोहराते हुए सभी यात्रियों ने इस मंत्र को गाया। यह हवाई जहाज दिल्ली से अयोध्या जा रहा था। प्राण प्रतिष्ठा समारोह का कार्यक्रम सोमवार को यानी 22 जनवरी को अयोध्या में होना है।

यह समारोह इसलिए भी खास होने जा रहे है क्योंकि देश भर से 1100 से भी अधिक गणमान्य अतिथि इसमें शामिल हो रहे हैं। इस फेहरिस्त में चिरंजीवी, मोहनलाल, अजय देवगन, हेमा मालिनी, प्रभास, माधुरी दीक्षित, सनी देओल, अभिनेत्री आलिया भट्ट, महानायक अमिताभ बच्चन और रजनीकांत शरीके सुपरस्टार भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। 

इस अवसर को खास बनाने के लिए लोग तरह-तरह से अपनी ओर से कुछ नया कर रहे हैं। वहीं, पिछले दिनों  छत्तीसगढ़ के शिवनारायण से मीठे बेर प्रभु श्रीराम के लिए लेकर पहुंचे। 17 भक्तों का एक दल इसे लेकर अयोध्या गया था, जिसने श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट को सौंप दिया है। असल शिवनारायण वो जगह है, जहां प्रभु श्रीराम का ननिहाल है।

श्रीराम वनवास के दौरान इस जगह पर अपने भाई लक्षमण के साथ पहुंचे थे और शबरी नाम की एक भक्त ने उन्हें मीठे बेर खिलाए थे। मीठे बेर के साथ एक विशेष प्रकार का पौधा भी लाए, जो केवल शिवनारायण में ही पाया जाता है। पेड़ की पत्तियां कटोरे के आकार की होती हैं। मान्यता है कि माता शबरी ने भगवान राम को इन्हीं कटोरेनुमा पत्तों में बेर खिलाए थे। 

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल