लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में राहत मिलते ही लोग हुए बेफ्रिक! शिमला में गाड़ियों का लगा तांता , वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 14, 2021 14:15 IST

कोरोना की दूसरी लहर जैसे-जैसे कम हो रही है, सभी राज्य लॉकडाउन में ढील दे रहे हैं। ऐसे में हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता रद्द कर दी है। उसके बाद राज्य के मुख्य मार्ग पर वाहनों का लंबा जाम लग गया।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश में लॉकडाउन में ढील देते ही सैलानियों की लगी लंबी कतार हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार सोलन जिले के परवाणू के पास जमा हुई भारी भीड़पुलिस ने पर्यटकों को कोरोना नियमों का पालन करने के दिए सख्त निर्देश

शिमला: देश में कोरोना की दूसरी लहर धीरे-धीरे खत्म हो रही है। ऐसे में कई राज्य लॉकडाउन और तरह-तरह के प्रतिबंधों में छूट दे रहे हैं । हिमाचल प्रदेश ने भी घोषणा की है कि राज्य में अब प्रवेश करने के लिए आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य नहीं है। पाबंदियों में ढील के बाद राज्य की सड़क पर अचानक सैकड़ों कारें दिखाई देनी लगी , जिससे भारी भीड़भाड़ के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। 

हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार सोलन जिले के परवाणू  के पास रविवार को कार और एसयूवी जैसी गाड़ियों की लंबी कतारें देखी गई । सरकार ने अन्य राज्यों के पर्यटकों के लिए भी सीमाएं खोल दी हैं । हालांकि प्रवेश पाने के लिए अभी भी कोविड ई-पास की आवश्यकता है।

 पिछले 36 घंटों में लगभग 5 हजार वाहन शोघी  बैरियर से राजधानी शिमला में प्रवेश कर चुके हैं । शहर में पर्यटकों के आगमन में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है ।

वहीं शिमला पुलिस ने पर्यटक को  कोविड नियमों का पालन करने को कहा है । उन्होंने सैलानियों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी जैसे नियमों का पालन करने का निर्देश दिया है । साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोरोना दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

आपको बता दें हिमाचल में कोरोना वायरस के मामलों में कमी के बाद सरकार ने शुक्रवार को कर्फ्यू में ढील देने की घोषणा की । जिसमें पर्यटकों को बिना निगेटिव रिपोर्ट के यात्रा करने की अनुमति दी गई । हालांकि कुछ प्रतिबंधों के साथ शाम 5 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा।

हिमाचल प्रदेश में  पिछले 24 घंटों में 370 नए कोरोना मामले सामने आए और 17 मौतें हुई । फिलहाल राज्य में 5,402  सक्रिय मामले हैं ।

टॅग्स :वायरल वीडियोहिमाचल प्रदेशशिमलाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो