लाइव न्यूज़ :

Video: हाथी गिरा कुएं में, जेसीबी लगाकर निकाला गया बाहर, देखिए कैसे बची जान

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 15, 2022 13:26 IST

आंध्र प्रदेश के चित्तूर में एक जंगली हाथी को बचाने के लिए वन अधिकारियों ने जेसीबी मशीन मंगाया और जिस कुएं वो गिरा था, उसकी खुदाई करवाकर हाथी को बाहर निकाला।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में वन अधिकारियों की सूझबूझ से कुएं में गिरे हाथी की बची जान ग्रामीणों ने बताया कि पानी की तलाश में जंगल से बाहर निकला हाथी फिसलने के कारण कुएं में गिर गया मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों ने जेसीबी से कुएं की खुदाई कराई और हाथी को बाहर निकाला

चित्तूर: हथियों से आबाद आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में सक्रिय वन अधिकारियों ने अपनी सूझबूझ से एक जंगली हाथी को मौत के कुएं से जिंदा बाहर निकाल लिया। जानकारी के मुताबिक हाथी को बचाने के लिए वन अधिकारियों ने जेसीबी मशीन मंगाया और कुएं की खुदाई करवाकर हाथी को बाहर निकलने के लिए बाकायदा रास्ता बनवाया। जिससे हाथी बाहर निकला और इस तरह से उसकी जान बची।

हाथी के रेस्क्यू करने का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुएं में गिरा हाथी जान बचाने के लिए संघर्ष करता हुआ नजर आ रहा है और वन विभाग की टीम के साथ मौके पर मौजूद ग्रामिण उसे बचाने के लिए काफी मशक्कत कर रहे हैं। लाख प्रयासों के बाद भी जब हाथी कुए से बाहर नहीं आ पाता है तो अंत में वन अधिकारी जेसीबी मंगवाकर कुएं की खुदाई का फैसला करते हैं।

थोड़े ही समय में मौके पर जेसीबी पहुंचता है और वन अधिकारियों की दिशा-निर्देशन में कुएं के एक सिरे की खुदाई करना शुरू करते हैं। थोड़े ही समय में जेसीबी एक सिरे को खोदकर हाथी को कुएं से बाहर निकलने का रास्ता तैयार करता है और उसके बाद वो हाथी संकरे रास्ते से कुएं से बाहर आ जाता है। हाथी के कुएं से बाहर निकलने पर वन अधिकारियों के साथ-साथ मौके पर मौजूद ग्रामीण भी राहत की सांस लेते हैं।

रेस्क्यू पूरा होने के बाद वन अधिकारियों ने बताया कि बचाया गया जंगली हाथी पानी की तलाश में कुएं के पास आया था, लेकिन किनारे की मिट्टी खिसकने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वो सीधे कुएं में जा गिरा। लेकिन इस क्रम में उसे कोई गंभीर चोट नहीं लगी और ग्रामीणों के प्रयास से और जेसीबी की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

कुएं से बाहर निकलने पर हाथी सरपट जंगल की ओर भाग गया। हाथी बहुल चित्तूर इलाके में अक्सर उनके साथ हादसे की खबरें आती रहती हैं। इससे पहले बीते 2 नवंबर को चित्तूर के ही नगीरेड्डीपल्ले गांव में बिजली के तार की चपेट में आने से एक 30 साल के नर हाथी की मौत हो गई। घटना के बाद नगीरेड्डीपल्ले के ग्रामीणों ने मृत हाथी के विषय में वन अधिकारियों को सूचित किया। जिसके बाद चित्तूर पश्चिम क्षेत्र के डीएफओ चैतन्य कुमार मय बल के साथ मौके पर पहुंचे और हाथी के शव को पोस्टमार्टम के लिए वन अस्पताल भिजवाया।

टॅग्स :चित्तूरआंध्र प्रदेशहाथी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

क्राइम अलर्टपेशाब करने घर से बाहर निकले, 60 वर्षीय बच्चू राम को पटक कर रौंदा, नवादा में हाथी मचा रहे हैं आतंक, अब तक 4 लोगों की गई?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?