लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में उफनती नदी को पार कर स्कूल जाने को मजबूर 12 गांव के बच्चे, वीडियो हुआ वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 28, 2022 16:39 IST

मध्य प्रदेश के मारपाडोह, महगांव, सालय, साहबनगर, टेमरूबहार, मोगराढाना जैसे करीब 12 गांव के 70 से ज्यादा स्कूली बच्चे बोरी गांव के सरकारी हायर सेकंड्री स्कूल में पढ़ने जाते हैं। यहां की गंजाल नदी का बीच में रपटा पड़ता है जो पूरी बारिश में डूबा रहता है।

Open in App
ठळक मुद्देबोरी गांव के सरकारी हायर सेकंड्री स्कूल में 70 से ज्यादा बच्चे उफनती नदी को पार कर पढ़ने जाते हैंस्थानीय लोग यहां लंबे समय से पुल की मांग कर रहे हैं लेकिन प्रशासन इसकी सुध नहीं लेता

हरदाः मध्य प्रदेश के हरदा जिले में कई बच्चों को अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ रहा है। सामने आए वीडियो में बच्चो को उफनती गंजाल नदी को पैदल पार कर स्कूल जाते देखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, इस इलाके के कई गांव के बच्चे स्कूल जाने के लिए इसी खतरे का सामना करते हैं।

मध्य प्रदेश के मारपाडोह, महगांव, सालय, साहबनगर, टेमरूबहार, मोगराढाना जैसे करीब 12 गांव के 70 से ज्यादा स्कूली बच्चे बोरी गांव के सरकारी हायर सेकंड्री स्कूल में पढ़ने जाते हैं। यहां की गंजाल नदी का बीच में रपटा पड़ता है जो पूरी बारिश में डूबा रहता है। यहां बच्चों के फिसलने का खतरा बना रहता है। क्षेत्र के ग्रामीण और बच्चे रोज इसी तरह नदी पार करते हैं। गौरतलब है कि स्थानीय यहां पुल की लंबे समय से मांग कर रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, बोरी के जिस स्कूल में बच्चे पढ़ने जाते हैं उसमें हायर सेकेंड्री तक पढ़ाई होती है। यही कारण है कि गांवों के बच्चे इसी स्कूल में पढ़ने आते हैं। इस इलाके में दो 12वीं तक के स्कूल हैं। पहला बोरी में दूसरा कायदा गांव में। कमोबेश हालात वही हैं। बच्चों को और ग्रामीणों को दोनों जगह ही इसी तरह नदी पार जाना पड़ता है। स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं कहती हैं पानी कम होने पर किसी के सहारे पार होते हैं। वहीं जब पानी ज्यादा हो जाता है तो तैरकर पार करना पड़ता है। बच्चों और गांववालों का कहना है कि इस स्थान पर बड़ा पुल बनना चाहिए।

टॅग्स :Madhya Pradeshवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?