लाइव न्यूज़ :

Video: बॉयफ्रेंड ने पुरुष नर्स से कोरोना वैक्सीन लगवाते वक्त उसे शादी के लिए किया प्रपोज, वायरल हुआ वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: January 3, 2021 10:08 IST

सैनफोर्ड हेल्थ के आधिकारिक फेसबुक पेज पर बॉयफ्रेंड द्वारा पुरुष नर्स को प्रपोज किए जाने का वीडियो साझा किया गया है, जो काफी प्यारा और दिल को खुश करने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देईएमएस सुपरवाइजर और एरिक के बॉयफ्रेंड रॉबी वर्गास-कोर्टेस अपनी सगाई के लिए अंगूठी अपने हाथ में लेकर आए थे।रॉबी ने अपना टीका लगाया और अपने मंगेतर से इजाजत मांगने के बाद उसके एक उंगली में अंगूठी पहना दी।

नई दिल्ली:  अमेरिका के सैनफोर्ड हेल्थ के आधिकारिक फेसबुक पेज पर साझा किया गया एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बॉयफ्रेंड अपने पुरुष नर्स साथी को प्रपोज करते हुए दिख रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो न सिर्फ प्यारा बल्कि दिल को छू जाने वाला है। दरअसल, कोरोना वायरस टीका लगवाने के बाद रॉबी वर्गास-कोर्टेस नामक एक ईएमएस पर्यवेक्षक ने अपने प्रेमी एरिक वेंडरली को शादी के लिए प्रपोज किया। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोग हतप्रभ रह गए, खुद एरिक भी यह सब देखकर आश्चर्यचकित हो गया। 

सैनफोर्ड हेल्थ ने आधिकारिक फेसबुक पेज पर साझा किया वीडियो-

सैनफोर्ड हेल्थ के आधिकारिक फेसबुक पेज पर वीडियो को साझा किया गया, जहां एरिक वेंडरली एक नर्स के रूप में कार्यरत है। वीडियो बिल्कुल प्यारा और हृदयस्पर्शी है। सैनफोर्ड हेल्थ के फेसबुक पेज से यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

एरिक वेंडरली, दक्षिण डकोटा के कैंटन नामक जगह पर एक पंजीकृत नर्स के तौर पर स्थानीय हेल्थ केयर वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन देने में मदद दे रहे हैं। लेकिन, जैसे ही वह अपने एक साथी सैनफोर्ड स्वास्थ्य कर्मचारी को वैक्सीन का शॉट देने लगे तो वह इस दौरान शादी का प्रस्ताव सुनकर आश्चर्यचकित रह गए।

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=476&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Fsanfordhealth%2Fvideos%2F2873417049537840%2F&show_text=false&width=267" width="267" height="476" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

मंगेतर से इजाजत मांगने के बाद उसके एक उंगली में अंगूठी पहना दी-

दरअसल, ईएमएस सुपरवाइजर और एरिक के बॉयफ्रेंड रॉबी वर्गास-कोर्टेस अपनी सगाई के लिए अंगूठी अपने हाथ में लेकर आए थे। रॉबी ने कोरोना वायरस टीका लगाया और अपने मंगेतर से इजाजत मांगने के बाद उसके एक उंगली में अंगूठी पहना दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने एरिक और रॉबी को बधाई दी है। 

सैनफोर्ड हेल्थ के आधिकारिक फेसबुक पेज से अभी तक करीब 2 हजार लोग इस वीडियो को शेयर कर चुके हैं। अब तक वीडियो को 7 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। 500 से अधिक लोगों ने कमेंट भी किए हैं। क्लिप में दिखाए गए दोनों के प्यार को देखकर लोग काफी खुश हो गए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकासोशल मीडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…