लाइव न्यूज़ :

Video: 'चीन के राष्ट्रपति की जगह बीजेपी नेताओं ने उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग का फूंका पुतला', कांग्रेस का दावा

By स्वाति सिंह | Updated: June 18, 2020 20:27 IST

कांग्रेस नेता के मुताबिक, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंगकी जगह उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन का पुतला फूंक दिया।

Open in App
ठळक मुद्देभारत-चीन सीमा पर हिंसक झड़प क बाद भारत में विरोध के सुर उठने लगे हैं।पश्चिम बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका

कोलकाता: भारत-चीन सीमा पर हिंसक झड़प क बाद भारत में विरोध के सुर उठने लगे हैं। इसी बीच खबर है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका और चीनी सामानों के बहिष्कार की मांग की। वहीं, कांग्रेस नेता ने दावा किया है कि पुतला फूंकने निकले बीजेपी कार्यकर्ताओं को पता ही नहीं था कि पुतला फूंकना किसका है। 

कांग्रेस नेता हीरा लाल विशकर्मा ने एक वीडियो शेयर किया और लिखा, 'क्या बात है....बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग की जगह चीन के प्रधानमंत्री किम जोंग का पुतला फूंक दिया!  कांग्रेस नेता के मुताबिक, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंगकी जगह उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन का पुतला फूंक दिया। घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और इन स्थानीय बीजेपी नेताओं को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 

भारत-चीन सीमा पर सोमवार रात गलवान घाटी में दोनों सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना 20 सैनिक शहीद हो गए। पिछले पांच दशक से भी ज्यादा समय में सबसे बड़े सैन्य टकराव के कारण क्षेत्र में सीमा पर पहले से जारी गतिरोध और भड़क गया है । सेना ने शुरू में मंगलवार को कहा कि एक अधिकारी और दो सैनिक शहीद हुए । लेकिन, देर शाम बयान में कहा गया कि 17 अन्य सैनिक “जो अत्यधिक ऊंचाई पर शून्य से नीचे तापमान में गतिरोध के स्थान पर ड्यूटी के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उन्होंने दम तोड़ दिया है। इससे शहीद हुए सैनिकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है।

टॅग्स :कांग्रेसलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल