लाइव न्यूज़ :

अलविदा रीता भादुड़ी: अनिल कपूर समेत फैंस ने नम आंखों से सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह से दी श्रद्धांजलि

By स्वाति सिंह | Updated: July 17, 2018 11:57 IST

टीवी पर भी रीता भादुड़ी जी ने 30 से ज्यादा धारावाहिकों में काम किया था। उनको भारतीय सिनेमा में अपने सपोर्टिंग रोल्स के लिए जाना जाता है। उनके निधन की खबर के बाद सोशल टेलीविजन की दुनिया में शोक की लहर है।

Open in App

मुंबई, 17 जुलाई: बीते जमाने की प्रसिद्ध अदाकारा और वर्तमान की दमदार टीवी एक्ट्रेस रीता भादुड़ी ने सोमवार रात आखिरी सांस ली। बताया जा रहा था कि वह लंबे समय से कई बिमारियों से जूझ रही थी। टीवी के प्रसिद्ध अभिनेता शिशिर शर्मा ने अपने फेसबुक वॉल पर इस दुखद खबर को शेयर किया। रीता भादुड़ी ने 71 की फिल्मों में काम किया और फिलहाल टीवी पर 'निमकी मुखिया' में दादी के रोल में दिखाई दे रही थीं। टीवी पर भी रीता भादुड़ी जी ने 30 से ज्यादा धारावाहिकों में काम किया था। उनको भारतीय सिनेमा में अपने सपोर्टिंग रोल्स के लिए जाना जाता है। उनके निधन की खबर के बाद सोशल टेलीविजन की दुनिया में शोक की लहर है।  वहीं, सोशल मीडिया पर भी उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: अलविदा रीता भादुड़ी: दो एक्ट्रेस दोस्त एक का जन्मदिन बन गया दूसरी का अंतिम दिन

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने भी ट्वीट कर शोक जताया है।  उन्होंने लिखा 'रीता भादुड़ी एक बेहतरीन अभिनेत्री हमें एफटीआईआई से मिली थी।  मैं बहुत खुश हूं कि मुझे उनके साथ 'घर हो तो ऐसा' फिल्म में काम करने का मौका मिला उनके निधन की खबर से मैं काफी दुखी हूं।'एक फैन ने लिखा आज सुबह जैसे ही आंख खुली मुझे यह दुखद समचार मिला। उनकी आत्मा को शांति मिले।'रीता भादुड़ी ने अपनी मां चंद्रिमा भादुड़ी की तरह ही बहुत संघर्ष किया, और आज वो जूली..."यह रातें नई पुरानी आते आते जाते कहती हैं कोई कहानी" गाते गाते दुनिया को अलविदा भी कह गई, शायद नियति को यही मंजूर था !

ये भी पढ़ें: अलविदा रीता भादुड़ी: गुजराती सिनेमा की सबसे फेमस अभिनेत्री का नहीं था गुजरात से कोई कनेक्शनबता दें कि  रीता भादुड़ी ने अपने अभिनय की शुरुआत भले ही हिंदी सिनेमा से की थी, लेकिन उनको जितनी सफलता गुजराती सिनेमा से मिली वो शायद ही अब तक किसी भी हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री को मिली होगी। उन्होंने अपने जीवन की सबसे सफल फिल्में गुजराती में ही की हैं, लेकिन रीता भादुड़ी का गुजरात से कोई भी कनेक्शन नहीं था। रीता भादुड़ी का जन्म 4 नवंबर 1955 में उत्तर प्रदेश के शहर लखनऊ में एक बंगाली परिवार में हुआ था। उनकी मातृभाषा गुजराती नहीं बंगाली थी। अपनी अभिनय प्रतिभा के बल पर उन्होंने गुजराती सिनेमा में अपने अभिनय का परचम लहराया। 

रीता भादुड़ी फिल्म और टेलीविज़न इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया (FTII), पुणे के 1973 बैच की छात्रा थीं। उनके बैच में बॉलीवुड इंडस्ट्री की कुछ और भी बेहतरीन एक्ट्रेस जैसे जरीना बहाव थीं। रीता भादुड़ी ने फिल्मों में काम करना बहुत कम कर दिया था और फिलहाल वो टीवी इंडस्ट्री में ही ज्यादा सक्रीय थी।  बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस अदाकारा ने 71 फिल्मों में काम किया। टीवी पर भी रीता भादुड़ी ने 30 से ज्यादा धारावाहिकों में काम किया। उनको भारतीय सिनेमा में अपने सपोर्टिंग रोल्स के लिए जाना जाता है। वह पांच दशकों तक टेलीविजन की दुनिया में छाई रहीं।  उनका धारावाहिक 'निमकी मुखिया' अभी प्रसारित हो रहा है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

 

टॅग्स :रीता भादुड़ीसोशल मीडियाटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?