लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंडः सड़क का बुरा हाल, हाईवे की स्थिति को लेकर धरना पर बैठे कांग्रेस नेता हरीश रावत, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 26, 2022 17:32 IST

हरीश रावत चंपावत उपचुनाव के लिए प्रचार करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते रहे हैं। कांग्रेस ने आगामी उपचुनाव के लिए निर्मला गहटोरी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देचंपावत में भट्ट का मुकाबला उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से होगा।भाजपा ने दोबारा सरकार बनाने का इतिहास रचा था।सीएम धामी स्वयं खटीमा सीट से हार गए।

देहारादूनः उत्तराखंड में हल्द्वानी हाईवे पर गड्ढे और रोड की बदहाल सूरत को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बीच सड़क पर बैठ गए। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हाईवे की स्थिति को उजागर करने के लिए धरना दिया।

कार से उतर कर बीच सड़क पर बैठ गए। चिलचिलाती धूम में हरीश रावत दिन भर बैठे रहे। कहा कि लोगों को परेशानियों का सामना न करने पड़े इसलिए पहले भी धरना दे चुका हूं, आज चिलचिलाती धूप में दिनभर बैठा रहूंगा।

हरीश रावत चंपावत उपचुनाव के लिए प्रचार करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते रहे हैं। कांग्रेस ने आगामी उपचुनाव के लिए निर्मला गहटोरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। एक सभा को संबोधित करते हुए रावत ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस भाजपा को कड़ी टक्कर देगी।

उत्तराखंड राज्य के चंपावत विधानसभा क्षेत्र में 31 मई को होने वाले उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) ने मनोज कुमार भट्ट उर्फ ललित मोहन भट्ट को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है। चंपावत में भट्ट का मुकाबला उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से होगा।

उल्लेखनीय है कि इसके पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने चंपावत उपचुनाव के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रत्याशी घोषित कर दिया था। हाल में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दोबारा सरकार बनाने का इतिहास रचा था, लेकिन पार्टी का नेतृत्व करने वाले धामी स्वयं खटीमा सीट से हार गए।

धामी को मुख्यमंत्री बने रहने के लिए शपथ ग्रहण करने के छह माह के भीतर उपचुनाव लड़कर विधानसभा का सदस्य बनना है। धामी ने 23 मार्च को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। मुख्यमंत्री के लिए उपचुनाव लड़ने का रास्ता साफ करने के लिए विधायक कैलाश गहतोडी ने 21 अप्रैल को चंपावत सीट से त्यागपत्र दे दिया था।

टॅग्स :उत्तराखण्डहरीश रावतकांग्रेसउपचुनावपुष्कर सिंह धामीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?