लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: घर की नींव खुदाई के दौरान मिले चांदी के सिक्के, प्रशासन द्वारा सिक्कों की गिनती जारी

By अंजली चौहान | Updated: March 11, 2023 12:59 IST

जालौन उरई के एसडीएम राजेश सिंह के अनुसार, सिक्कों को लेकर थाने में जांच जारी है और शुरुआती जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मौके पर मौजूद प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्दे उत्तर प्रदेश के जालौन में घर की नींव खुदाई के दौरान मिले सिक्केकरीब 250 चांदी के सिक्के और कड़े बरामद किए गए हैंप्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है

जालौन:उत्तर प्रदेश के जालौन में मकान निर्माण के लिए की जा रही खुदाई के दौरान चांदी के पुराने सिक्के मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। बताया जा रहा है कि व्यासपुरा गांल स्थित एक घर की नींव के लिए खुदाई करते हुए अचानक चांदी के सिक्के निकलने लगे, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके से स्थानीय पुलिस और राजस्व टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने फौरन काम को रूकवां दिया और राजस्व टीम द्वारा खुदाई करवाई जा रही है। 

गौरतलब है कि खुदाई के दौरान करीब 250 चांदी के सिक्के और 4 कड़े बरामद किए गए हैं। इन सिक्कों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और इनकी जांच की जा रही है, वहीं अभी कई और सिक्के निकलने की उम्मीद जताई जा रही है। राजस्व टीम द्वारा फिलहाल खुदाई का काम जारी है। 

जालौन उरई के एसडीएम राजेश सिंह के अनुसार, सिक्कों को लेकर थाने में जांच जारी है और शुरुआती जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मौके पर मौजूद प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। 

161 साल पुराने हैं सिक्के

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खुदाई के दौरान निकले सिक्के करीब 161 साल पुराने हैं और यह ब्रिटिश काल के दौरान प्रचलित थे। सिक्के साल 1862 में प्रचलन में थे।  इस मामले में जमीन के मालिक किसान कमलेश कुशवाहा ने जानकारी दी कि जब मजदूर नींव के लिए खुदाई कर रहे थे तभी उनके हाथ ये सिक्के लगे। इसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशजालौन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'