लाइव न्यूज़ :

Anti Snake Venom: मुझे बचा लीजिए... शनिवार को सांप 8वीं बार डस लेगा! 40 दिन में 7 बार बनाया शिकार

By धीरज मिश्रा | Updated: July 13, 2024 11:22 IST

Anti Snake Venom: अकसर आपने ग्रामीण इलाकों में सुना होगा कि किसी को सांप ने काट लिया है और उसे सही समय पर इलाज नहीं मिलने से वह मर गया।

Open in App
ठळक मुद्देसांप ने 40 दिन में सात बार एक व्यक्ति को बनाया शिकार पीड़ित ने कहा, सांप के काटने के इलाज के लिए बहुत पैसा खर्च कियामुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव नयन गिरि ने कहा, मामले की जांच के लिए तीन डॉक्टरों की टीम बनाई है

Anti Snake Venom: अकसर आपने ग्रामीण इलाकों में सुना होगा कि किसी को सांप ने काट लिया है और उसे सही समय पर इलाज नहीं मिलने से वह मर गया। लेकिन, उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सभी के माथे से पसीना छुड़ा दिया है। यहां एक व्यक्ति को सांप ने एक बार नहीं बल्कि, सात बार काटा है।

हैरानी वाली बात यह है कि व्यक्ति को बीते 40 दिनों में एक सांप ने सात बार अपना शिकार बनाया। बार-बार सांप का शिकार बनने के बाद व्यक्ति को अपनी जान की चिंता सताने लगी है। वह अब फरियाद लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां उसने गुहार लगाई है कि उसकी जान की रक्षा की जाए। दरअसल, एएनआई न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार, 24 वर्षीय व्यक्ति को कथित तौर पर 40 दिनों में सातवीं बार सांप ने काट लिया। व्यक्ति की पहचान विकास दुबे के रूप में हुई है।

क्या कहते हैं मुख्य चिकित्सा अधिकारी

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव नयन गिरि ने कहा कि पीड़ित ने अधिकारियों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित कलेक्ट्रेट आया और रोया कि उसने सांप के काटने के इलाज के लिए बहुत पैसा खर्च किया है और अब वह अधिकारियों से आर्थिक मदद की गुहार लगा रहा है। गिरि ने बताया कि मैंने उसे सरकारी अस्पताल जाने की सलाह दी, जहां उसे मुफ्त में एंटी-स्नेक वेनम मिल सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि यह बहुत अजीब है कि हर शनिवार को एक व्यक्ति को सांप काटता है। हमें अभी भी यह पता लगाने की जरूरत है कि क्या वास्तव में उसे सांप ने काटा है।

मामला थोड़ा अजीब सा लगता है

मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव नयन गिरि ने कहा कि हर शनिवार को एक व्यक्ति को सांप काटता है और उस व्यक्ति को हर बार एक ही अस्पताल में भर्ती कराया जाता है और सिर्फ एक दिन में ठीक हो जाता है, यह अजीब लगता है।

उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के लिए तीन डॉक्टरों की टीम बनाई है। उन्होंने कहा कि जल्द मैं लोगों को इस मामले की सच्चाई बताऊंगा। अधिकारियों के मुताबिक, हर बार जब सांप ने विकास दुबे पर हमला किया, तो उसे अस्पताल ले जाया गया और इलाज के बाद वह ठीक हो गया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशफतेहपुरडॉक्टरअजब गजबसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO