लाइव न्यूज़ :

कुत्ते को बकरा बताकर यहां किया गया धोखा, उसके बाद जो हुआ वह जान हैरान हो जाएंगे आप

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 27, 2018 12:14 IST

इस बात को पता लोगों को तब चला, जब कुत्ते ने भौंकना शुरू किया।

Open in App

लखनउ, 27 अगस्त: उत्तर प्रदेश के कानपुर से बकरा और कुत्ते की ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। कानपुर में टप्पेबाज शहर के जाजमऊ चुंगी स्थित मंडी में बकरा बेचने पहुंचे अशरफ को काले रंग का कुत्ता थमाकर उसका एक बकरा ले भागे।

जब कुत्ते ने भौंकना शुरू किया तो पता चला कि वह बकरा नहीं है। इसके बाद अशरफ ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को अशरफ ने बताया कि बकरीद के पहले एक दिन शाम को वह कुछ बकरे लेकर मंडी में बेचने पहुंचा था। मंडी में भीड़ के बीच एक युवक उनके पास आया और बोला कि चचा आपका बकरा छूट कर भाग गया था, जिसे वह पकड़ लाया है। कुत्ते के मुंह पर कपड़ा पड़ा होने की वजह से और अंधेरे के कारण अशरफ कुत्ते और बकरे में फर्क नहीं कर पाया। अशरफ ने जैसी ही कुत्ते की रस्सी पकड़ी तो टप्पेबाज ने उसके बकरों में से एक बकरा खोल लिया और भीड़ का फायदा उठाकर वह वहां से भाग निकला। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी। बकरी की कीमत लगभग छह हजार बताई जा रही है। 

अशरफ को इस बात का पता चला जब कुछ देर बाद कुत्ते ने भौंकना शुरू किया। अशरफ एकदम चौंक गया कि आखिर बकरों के बीच से कुत्ते की भौंकने की आवाज कैसे आ रही है, इसके बाद उसे इस बात का पता चला। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो