लाइव न्यूज़ :

17 वर्षीय लड़की को एडमिशन देने के लिए लाइन लगा कर खड़े हैं 100 से ज्यादा कॉलेज, करोड़ों रुपए की मिलेगी स्कॉलरशिप

By राहुल मिश्रा | Updated: May 5, 2018 11:33 IST

लड़की को एडमिशन देने के लिए अमरीका के 100 से अधिक नामचीन कॉलेज और विश्वविद्यालय ने अपने दरवाजे खोल दिए हैं

Open in App

हर स्टूडेंट का सपना होता है कि वो अपनी पढाई किसी बड़े और मशहूर विश्वविद्यालय से पूरी करें लेकिन हम सभी जानते हैं कि ऐसा करना इतना आसान नहीं होता, इस सपने को पूरा करने के लिए छात्र-छात्राओं को जी-तोड़ मेहनत करनी पड़ती है। ऐसा ही सपना एक लड़की का पूरा होने जा रहा है जिसकी कहानी जानकर ऐसा सपना देखने वाले विद्यार्थी उससे इर्ष्या कर सकते हैं। दरअसल इस लड़की को एडमिशन देने के लिए अमरीका के 100 से अधिक नामचीन कॉलेज और विश्वविद्यालय ने अपने दरवाजे खोल दिए हैं। 

जानकारी के अनुसार Jasmine Harrison (17 साल ) नाम की यह लड़की अमेरिका के नॉथ कैरोलाइना स्‍टेट की रहने वाली है जिसे इस वक्त अपनी खुशी संभाली नहीं जा रही है। जैसमिन ने बायोलॉजी के अपने डिग्री कोर्स के लिए जैसमिन ने एप्‍लाई कर रखा था। उसकी स्‍कूल परफॉर्मेंस और ओवरऑल मेरिट इतनी शानदार थी कि यूएस के 113 कॉलेज उसे अपने यहां एडमीशन देने को तैयार बैठे हैं। 

नतीजन Jasmine को हर कॉलेज की ओर से एडमीशन लेटर पहुंच चुका है। यही नहीं, हैरानी की बात यह भी है कि जैसमिन को अपनी पढाई के लिए पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी क्योंकि उन्हें अपनी हाई मेरिट के आधार पर कुल 4.5 मिलियन डॉलर यानि करीब 30 करोड़ रुपए की स्‍कॉलरशिप ऑफर हुई है। फिलहाल अपने नए कॉलेज में जैसमिन बायोलॉजी में डिग्री हासिल करेंगी और उसके बाद वो NICU यानि बच्चों के आईसीयू में नर्स बनना चाहती हैं।

हालांकि Jasmine ने प्रवेश के लिए बैनेट कॉलेज को चुना है। यहां से वो बायोलॉजी में डिग्री हासिल करेंगी और उसके बाद वो NICU यानि बच्‍चो के आईसीयू में नर्स बनना चाहती हैं। बैनेट कॉलेज का कहना है कि कॉलेज मैनेजमेंट Jasmine जैसी होनहार छात्रा के आने से खुश है। यहां उन्हें वह महज नौ हजार रुपये में अपनी पढ़ाई पूरी कर सकती हैं, क्योंकि कोर्स के लिए तो उन्हें 30 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिल रही है। 

जैसमिन ने नॉर्थ कैरोलिना के ग्रीन्सबोरो में हाईस्कूल डिग्री हासिल किया है। हाईस्कूल में पास होने के साथ उसे परफैक्ट 4.0 (GPA) ग्रेड प्वाइंट एवरेज मिले। ये अपने आप में एक अचीवमेंट है। GPA अमेरिका में स्टूडेंट की परफॉर्मेंस मापने का ग्रेड सिस्टम है। ये एक तरह के नंबर है, जो स्टूडेंट की ग्रेड्स से निकाले जाते हैं। GPA 0.0 से 4.0 तक होता है। 4.0 GPA का मतलब होता है 90 से 100% के बीच आना।

टॅग्स :वायरल कंटेंटअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

ज़रा हटके अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा