लाइव न्यूज़ :

Viral Video: अमेरिकी महिला ने सुपरमॅाल में चिप्स को खाकर फिर जूठे चिप्स को ही कर दिया पैक, लोगों ने जताई नाराजगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2021 17:33 IST

वायरल प्रांक वीडियो में अमेरिका की एक महिला का जमकर आलोचना हो रही है। महिला को चिप्स के अलावा पानी के बोतल, सोडा और चॅाकलेट के पैकेट को खोलने और उसे बर्बाद करने की बात सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका की एक मेक-अप आर्टिस्ट का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला चिप्स के पैकेट को खोलकर खाती और फिर से खाई हुई चिप्स को पैक करते दिखी हैं। इस वीडियो को देख लोगों ने इस पर सख्त नाराजगी जताई है।

विश्व: सोशल मिडिया पर प्रांक वीडियोज बहुत चलता है और लोग इसे काफी पसंद से देखते भी हैं। ऐसे में अमेरिका की एक मेक-अप आर्टिस्ट का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल प्रांक वीडियो में महिला को एक चिप्स के पैकेट को फाड़ते हुई और उसमें आधे खाए चिप्स को ड़ालकर फिर से पैक करती दिखी है। वीडियो के पोस्ट होने के बाद लोगों ने महिला के प्रति काफी नाराजगी जताई है। मामला को तूल पकड़ता देख, महिला ने सोशल मिडिया से वीडियो को हटा दिया।

वायरल प्रांक वीडियो में कुछ ये कर रही थी महिला

बता दें कि यह महिला का नाम लिब्बी बार्न्स हैं जो नैशविले, टेनेसी की रहनी वाली हैं। वीडियो में महिला ने एक सुपरमॅाल में मौजूद एक चिप्स के पैकेट को खोलकर खाती हुई दिखी है। उसके बाद उसने आधे खाए क चिप्स को पैकेट में डालकर उसे फिर से पैक कर दिया है। महिला के अनुसार वे प्रांक वीडियो शूट कर रही थी इसलिए उन्होंने ऐसा किया। लेकिन सोशल मिडिया पर वीडियो देख लोगों ने महिला के खिलाफ नाराजगी जताई है। बता दें कि बाद में वह वीडियो महिला द्वारा हटा दिया गया था।

महिला ने सुपरमॅाल में मौजूद और चीजों के साथ भी किया यही काम 

मेक-अप आर्टिस्ट का यह मजाक यहीं तक सीमित नहीं था। उसने सुपरमॅाल में मौजूद और भी चीजों के साथ भी किया यही काम किया है। महिला ने पानी के बोतल, सोडा और चॅाकलेट के साथ भी ऐसे ही खोलकर बर्बाद किया है। 

लोगों ने दिया कुछ ऐसे रिएक्शन

इस वीडियो को देखकर लोगों ने महिला को खूब बुरा भला कहा है। जहां एक यूजर ने महिला को खाने की चीज से खेलवाड करने के लिए जेल जाने की बात कही तो वहीं दूसरी तरफ और यूजर ने इस कोरोना महामारी में ऐसे मजाक को गलत ठहराया है। 

टॅग्स :अजब गजबUSA
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो