लाइव न्यूज़ :

महज एक बीयर पीने के बाद ग्राहक ने दी 2 लाख रुपए से अधिक की टिप, जानें आखिर क्या है पूरा मामला

By अमित कुमार | Updated: November 24, 2020 17:09 IST

अमेरिका में एक शख्स ने 7 डॉलर की एक बीयर के बदले बार स्टॉफ को 3000 डॉलर टिप देकर आ गया। सोशल मीडिया पर यह घटना तेजी से वायरल हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर अमेरिका के क्लीवलैंड शहर में घटी एक घटना जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। बार के मालिक ब्रेंडन रिंग ने सरकार द्वारा लॉकडाउन लगाने से पहले खुद ही अपने बार को बंद करने का फैसला किया। 7 डॉलर की बीयर पर इतना बड़ा टिप अमाउंट पाने के बाद बार के मालिक ब्रेंडन उस युवक के पास गए।

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए पूरी दुनिया इससे बचने के उपाय सोचने में लगी है। भारत में भी पिछले कुछ दिनों में कोरोना मरीजों की संख्याओं में अचानक आई तेजी ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी। भारत के साथ-साथ दुनिया के कई देश इस महामारी के चपेटे में गिरफ्त है। कोरोना की वजह से लोगों की जिंदगी में कई तरह के बदलाव आ गए हैं। कई लोगों को रोजी-रोटी के लिए भी संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है। 

ऐसे में कई लोगों ने जरूरतमंदों की तरफ मदद का हाथ भी बढ़ाया है। इन दिनों सोशल मीडिया पर अमेरिका के क्लीवलैंड शहर में घटी एक घटना जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, यहां एक रेस्टोरेंट में ग्राहक ने एक बीयर पी और जब उसने बीयर की कीमत का भुगतान किया तो युवक ने 3000 डॉलर की टिप छोड़ दी। युवक ने ऐसा उस रेस्टोरेंट में काम करने वाले लोगों की मदद के इरादे से किया। 

क्लीवलैंड के नाइट टाउन बार के मालिक ब्रेंडन रिंग ने सरकार द्वारा लॉकडाउन लगाने से पहले खुद ही अपने बार को बंद करने का फैसला किया। बार बंद होने के कारण रेस्टोरेंट में काम करने वाले स्टाफ को परेशानी न हो इस वजह से युवक ने बार मालिक को 2 लाख रुपए दिए। पहले तो मालिक ने सोचा कि शायद युवक ने गलती से इतना अधिक पैसा टिप में दे दिया है। 

So just before we closed today at Nighttown a customer walked in and ordered a beer and asked for the check and handed...

Posted by Brendan Ring on Sunday, 22 November 2020

7 डॉलर की बीयर पर इतना बड़ा टिप अमाउंट पाने के बाद बार के मालिक ब्रेंडन उस युवक के पास गए। जिसके बाद उस शख्स ने उनसे इस पैसे को स्टाफ में बांट देने की बात कही।  कस्टमर के बिल की तस्वीर शेयर करते हुए ब्रेडेन ने फेसबुक पर लिखा है कि इतने अच्छे और दयावान आदमी से मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई। मैं इसके लिए उनका शुक्रगुजार हूं। मैं उनका नाम नहीं बता रहा हूं, क्योंकि ये शायद वो खुद भी नहीं चाहते।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकासोशल मीडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो