लाइव न्यूज़ :

यूपी पुलिस के इस सब-इंस्पेक्टर को नहीं पता बंदूक में गोली कहां से डाली जाती है! क्या है मामला जानिए

By विनीत कुमार | Updated: December 28, 2022 13:33 IST

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर के एक पुलिस स्टेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक सब-इंस्पेक्टर को बंदूक में आगे से गोली लोड करते देखा जा सकता है।

Open in App

संत कबीर नगर: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा। जरा सोचिए! जिस पुलिस पर आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है, उसे ही हथियार चलाना नहीं आए तो क्या कहेंगे। यूपी पुलिस से जुड़ा ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, यूपी के संत कबीर नगर के एक पुलिस स्टेशन में डीआईजी आरके भारद्वाज औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। वे पुलिस की तैयारियों का जायजा ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक सब-इंस्पेक्टर से यह पूछा कि बंदूक कैसे चलाते हैं। वीडियो में नजर आता है कि पुलिस अधिकारी बंदूक की गोली को आगे की नली से ही डालने लग जाता है। इस दौरान आसपास खड़े दूसरे अधिकारी मुस्कुराते नजर आते हैं। देखें वीडियो-

पुलिस की ओर से वीडियो जारी कर कहा गया, '27 दिसंबर को ये निरीक्षण हुआ था। ये एंटी-रॉयट गन थी। इसमें फ्रंट लोडिंग भी की जाती है। उप-निरीक्षक द्वारा उसको पैलेट समझकर फ्रंट लोडिंग किया जा रहा था।'

बहरहाल, बंदूक में गोली आगे से लोड किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद कई तरह के कमेंट्स भी ट्विटर पर आ रहे हैं।

वहीं, समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल की ओर से ट्वीट किया गया, 'ठांय ठांय करने वाली योगी जी की पुलिस में ये क्या हो रहा है ? आंय ? निर्दोषों नागरिकों पर लाठी डंडा गोली गाली बरसाने वाली पुलिस की सिट्टी पिट्टी गुंडे बदमाशों के आगे गुम हो जाती है , मुंह से बस ठांय ठांय निकलता है और अब नली के रास्ते गोली डालना ये तो योगीराज की बड़ी उपलब्धि है।'

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतCM योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलवी गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो