लाइव न्यूज़ :

UP: एक साल से शख्स खा रहा था चम्मचें, 2 घंटे तक ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने पेट से निकाले 62 चम्मच

By आजाद खान | Updated: September 28, 2022 09:34 IST

आपको बता दें कि जब शख्स से पूछा गया कि क्या वह चम्मच खा रहा था तो उसने स्वीकार किया कि वह पिछले एक साल से चम्मच को खा रहा था और अचानक पेट दर्द हुई तो वह अस्पताल में गया था।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के मुजफ्फरनगर में एक शख्स के पेट से 62 चम्मच निकाले गए है। बताया जा रहा है कि उसने चम्मच के खाने की बात को कबूला है।इसे लेकर यह भी कहा जा रहा है कि वह पिछले एक साल से इसे खा रहा था।

Viral News: यूपी के मुजफ्फरनगर में एक शख्स के पेट से 62 स्टील के चम्मच निकले है। बताया जा रहा है कि शख्स ने पहले पेट में दर्द होने की शिकायत की थी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

जब डॉक्टरों ने चेकअप किया तो पाया कि उसके पेट में कोई वस्तु मौजूद है। इसके बाद उसका ऑपरेशन किया गया जिसके बाद इस बात का खुलासा हुआ है। 

क्या है पूरा मामला

यह घटना मुजफ्फरनगर जनपद के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव बोपाडा का है। यहां पर 40 साल के विजय के पेट से 62 स्टील के चम्मच निकले है। इतनी भारी संख्या में स्टील के चम्मच निकलने पर डॉक्टर भी हैरान रह गए है। 

जानकारी के अनुसार, विजय को पहले पेट दर्द हुई थी जिसके बाद वह एक निजी अस्पताल में चेकअप कराने के लिए गया था। चेकअप के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि उसके पेट में कोई वस्तु है और इस कारण उसका ऑपरेशन करना होगा। 

ऐसे में डॉक्टरों द्वारा उसका ऑपरेशन किया गया और उसके पेट से 62 स्टील के चम्मच निकाले गए। मामले में बोलते हुए डॉक्टरों ने कहा कि विजय की हालत गंभीर है और अभी वह डॉक्टरों की देखरेख में है। 

नशा मुक्ति केंद्र पर लगे आरोप

आपको बता दें कि इस घटना को लेकर विजय के परिवार वालों ने नशा मुक्ति केंद्र पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नशे की लत छुड़ाने के लिए विजय को नशा मुक्ति केंद्र पर भेजा गया था जहां उसे चम्मच खिलाया गया है। 

वहीं इस पर बोलते हुए डॉक्टर राकेश खुराना का कहना है कि मरीज ने उन्हें बताया है कि उसने चम्मच खाए है और वह पिछले एक साल से खा रहा है। ऐसे में पूरे दो घंटे बाद उसका सफल ऑपरेशन हुआ और फिलहाल वह डॉक्टरों की देखरेख में है। 

टॅग्स :अजब गजबउत्तर प्रदेशडॉक्टरमुजफ्फरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी