लाइव न्यूज़ :

भारत का एकमात्र ऐसा रेलवे स्टेशन जिसका कोई नाम ही नहीं है, वजह जानकर आपको भी होगी हैरानी

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 15, 2021 21:22 IST

भारतीय रेलवे एशिया का दूसरा सबसे रेल नेटवर्क है लेकिन भारत में एक ऐसा रेलवे स्टेशन भी है, जिसका कोई नाम नहीं है । इसे बिना नाम का रेलवे स्टेशन कहा जाता है ।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय रेलवे का एकमात्र ऐसा रेलवे स्टेशन जिसका नाम नहीं है दो गांवों के झगड़े के कारण रेलवे ने साइनबोर्ड ने हटा दिया था नाम पश्चिम बंगाल में है बिना नाम वाला रेलवे स्टेशन

भारतीय रेलवे की पहचान पूरे विश्व में हैं । यह एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है । हमारे देश में लगभग 8 हजार से ज्यादा रेलवे स्टेशन है । कुछ रेलवे स्टेशन के नाम तो इतने मजेदार होते हैं कि उसे सुनकर हंसी आती है । ऐसे कई स्टेशन है , जो किसी न किसी कारण से चर्चा में रहते हैं । एकल सरकारी स्वामित्व के मामले में भारतीय रेल चौथा स्थान रखता है लेकिन क्या आप जानते है भारत में एक ऐसा भी रेलवे स्टेशन है , जिसका कोई नाम ही नहीं है । इस स्चेशन को बिना नाम वाला स्टेशन कहा जाता है । 

रेलवे ने हटा लिया था नाम 

दरअसल बिना नाम का रेलवे स्टेशन पश्चिम बंगाल के आद्रा रेलवे डिवीजन में पड़ता है । बांकुरा-मैसाग्राम रेल लाइन पर स्थित यह स्टेशन दो गांवों रैना और रैनागढ़ के बीच में पड़ता है । हालांकि शुरुआती दिनों में रैनागढ़ के नाम से जाना जाता था लेकिन रैना गांव के लोगों ने इसका विरोध किया और उन्होंने मांग की स्टेशन का नाम उनके गांव के नाम पर पड़े ।

फिर नाम को लेकर दोनों गांव के लोगों में झगड़ा शुरू हो गया । यह मामला अब मामला जब रेलवे बोर्ड के पास पहुंचा और इस झगड़े को सुलझाने के लिए रेलवे बोर्ड ने स्टेशन के साइनबोर्ड से स्टेशन का नाम ही हटा दिया ।जिस कारण बाहर से आने वाले यात्रियों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है । नाम न होने के कारण यात्रियों को दूसरे लोगों से स्टेशन के बारे में पता करना पड़ता है । हालांकि रेलवे अभी भी टिकट पर स्टेशन का पूराना नाम रैनागढ़ ही इस्तेमाल करता है ।  

टॅग्स :पश्चिम बंगालबर्धमान-दुर्गापुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो