लाइव न्यूज़ :

जनता कर्फ्यू के बीच स्मृति ईरानी के इस पोस्ट के बाद ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #TwitterAntakshari, जानें क्या है वजह

By स्वाति सिंह | Updated: March 22, 2020 14:55 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की है कि जनता कर्फ्यू में हमें खुद को अपने ही घरों में सुरक्षित रखना है और देश में संक्रमण को बढ़ने से रोकना है। इसी बीच ट्विटर पर #ट्विटरअंताक्षरी (#TwitterAntakshari) ट्रेंड हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे फैलते कोरोना वायरस को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (22 मार्च) के दिन लोगों से जनता कर्फ्यू में मदद करने की अपील कीभारत में कोरोना वायरस का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है।

भारत में कोरोना वायरस का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। फैलते कोरोना वायरस को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (22 मार्च) के दिन लोगों से जनता कर्फ्यू में मदद करने की अपील की है। रविवार सुबह 7 बजे से रात के 9 बजे तक आवश्यक सुविधाओं को छोड़कर सभी सुविधा बंद रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की है कि जनता कर्फ्यू में हमें खुद को अपने ही घरों में सुरक्षित रखना है और देश में संक्रमण को बढ़ने से रोकना है। इसी बीच ट्विटर पर #ट्विटरअंताक्षरी (#TwitterAntakshari) ट्रेंड हो रहा है।

दरअसल, कोरोना वायरस को रोकने के लिए पीएम मोदी द्वारा की अपील के बाद रविवार को लोगों ने खुद पर कर्फ्यू लगा दिया। ऐसे में ट्विटर पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लिखा, ' 130 करोड़ भारतीय हैं, पतानहीं कहां से कौन-सा गाना उठे। उन्होंने इतनी बड़ी आबादी में से हर किसी को टैग करना मुश्किल है, तो गाइए, ट्वीट कीजिए अपनी मर्जी का गाना, यह आपकी अंताक्षरी है।' 

इसके बाद से ट्विटर यूजर्स इस अंताक्षरी में हिस्सा ले रहे हैं। इसके बाद लोग #TwitterAntakshari के साथ अपने पसंद के गाने के बोल और खुद भी गाकर वीडियो पोस्ट का रहे हैं।

आपको बता दें कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, नोएडा लखनऊ, बेंगलुरु सहित कई अन्य बड़े शहरों में मॉल और पर्यटक स्थल पहले से ही बंद हैं। कई राज्यों में बसों पर भी पाबंदी लगाई गई है। इसके अलावा कई सारी उड़ानें भी रद्द की गई हैं। जनता कर्फ्यू के तहत ही दिल्ली में ऑटो टैक्सी यूनियन ने ऐलान किया कि रविवार को दिल्ली में ऑटो टैक्सी नहीं चलेंगे। इधर, हरियाणा और राजस्थान में धारा-144 लागू है।

टॅग्स :जनता कर्फ्यूकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियास्मृति ईरानी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

क्रिकेटRCB के गेंदबाजों ने मचाया तांडव, गुजरात जायंट्स की पारी मिनटों में ढह गई

भारतBihar Elections 2025: स्मृति ईरानी ने तेजस्वी यादव का नाम लिए बगैर विपक्ष पर बोला जमकर हमला, कहा- बिहार की महिलाएं अब किसी झांसे में आने वाली नहीं

भारतजन धन योजना से बिहार की 3 करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ और उज्ज्वला योजना से 1.16 करोड़ को फायदा, स्मृति ईरानी ने कहा- NDA को वोट दे और सुरक्षित रहिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो