लाइव न्यूज़ :

'राजदीप सरदेसाई को ISIS का PR हैंडल करना चाहिए?', अमित मालवीय ने ट्विटर पर चलाया पोल, जानें रिएक्शन और पूरा विवाद

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 27, 2019 14:19 IST

टीवी पत्रकार एंकर राजदीप सरदेसाई आज (27  दिसंबर) सुबह एक ट्वीट किया। ट्वीट कर राजदीप सरदेसाई ने लिखा, ''CAA के विरोध की हर रैली में मैंने सिर्फ महात्मा गांधी   और तिरंगे की तस्वीर को लहराते देखी। लेकिन  CAA के समर्थन रैली में तिरंगे के साथ भगवा झंडे को भी देखा गया। इसके बारे में एक बार सोचिए। आज का दिन आपका शुभ हो।''

Open in App
ठळक मुद्देअमित मालवीय के इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर हैशटैग #ISIS #Amit Malviya, #Rajdeep ट्रेंड कर रहा है। राजदीप सरदेसाई ने अमित मालवीय के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, माई डियर फ्रेंड, आप इस इस बेशर्मी और भड़काऊ अभियान को आगे बढ़ाएं।'

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के आईटी सेल प्रभारी अमित मालवीय ने टीवी पत्रकार एंकर राजदीप सरदेसाई को लेकर एक ट्वीट किया है। जिसपर विवाद हो रहा है। अमित मालवीय ने ट्विटर पर एक पोल चलाया है, जिसमें उन्होंने लिखा है '' राजदीप सरदेसाई को ISIS का PR होना चाहिए?'' अपने जवाब में यूजर हां और ना में बताए। अमित मालवीय के इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर हैशटैग #ISIS #Amit Malviya, #Rajdeep ट्रेंड कर रहा है। 

राजदीप सरदेसाई ने अमित मालवीय के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, माई डियर फ्रेंड, आप इस इस बेशर्मी और भड़काऊ अभियान को आगे बढ़ाएं। मेरा न्यू ईयर रेसोलुशन शांत रहने का है। शांतिपूर्ण और खुशहाल नया साल हो .. भारत की आत्मा उज्ज्वल हो!

अमित मालवीय के ट्वीट का जवाब देते हुए रोहिणी सिंह ने लिखा, अमित मालवीय बीजेपी का अपमान करना जारी रखते हैं। ट्विटर पर राजदीप सरदेसाई और अमित मालवीय के समर्थक एक दूसरे की आलोचना कर रहे हैं। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने लिखा, इस तरह की कवायद एक कथित राष्ट्रीय पार्टी को शोभा नहीं देती है। 

देखें प्रतिक्रिया, ट्विटर पर ज्यादातर वैरीफाइड हैंडल ने अमित  मालवीय की आलोचना की है।

राजदीप सरदेसाई के इस ट्वीट के बाद हुआ विवाद 

टीवी पत्रकार एंकर राजदीप सरदेसाई आज (27  दिसंबर) सुबह एक ट्वीट किया। ट्वीट कर राजदीप सरदेसाई ने लिखा, ''CAA के विरोध की हर रैली में मैंने सिर्फ महात्मा गांधी   और तिरंगे की तस्वीर को लहराते देखी। लेकिन  CAA के समर्थन रैली में तिरंगे के साथ भगवा झंडे को भी देखा गया। इसके बारे में एक बार सोचिए। आज का दिन आपका शुभ हो।''

देश में पिछले कई दिनों ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कहीं-कहीं ये विरोध प्रदर्शन हिंसक भी हुए हैं। राजदीप का यह ट्वीट उसी पर था। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आईएसआईएसट्विटरवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

क्राइम अलर्टISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र! यूपी ATS ने 19 वर्षीय लड़के को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

विश्वरोपा पेड़ बबूल का, आम कहां से होए!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी