लाइव न्यूज़ :

नेगेटिव क्रेडिट रेटिंग के बाद मोदी सरकार की हो रही है किरकिरी, लोगों ने कहा- #आओ_मोदी_चौराहे_पर

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 8, 2019 13:14 IST

नोटबंदी और नेगेटिव क्रेडिट रेटिंग के बाद सोशल मीडिया पर केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जमकर आलोचना की जा रही है। लोगों का कहना है कि नोटबंदी की वजह से ही आज देश आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर पर लोग लिख रहे हैं कि मोदी सरकार सिर्फ देश की जनता का आर्थिक शोषण कर रही है। कुछ यूजर इसे नोटबंदी से जोड़ रहे हैं। एक यूजर का कहना है कि सारे रेटिंग का नकारात्मक आना नोटबंदी की वजह से हुआ है।

मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने भारत की रेटिंग पर अपना परिदृश्य बदलते हुए इसे 'स्थिर' से 'नकारात्मक' कर दिया है। एजेंसी ने कहा कि पहले के मुकाबले आर्थिक वृद्धि के बहुत कम रहने की आशंका है। इससे पहले भारत को लेकर क्रेडिट रेटिंग एजेंसी क्रिसिल और फिच ने भी नेगेटिव रेटिंग्स दिए थे। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जमकर आलोचना हो रही है। मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस की रिपोर्ट आने के बाद ट्विटर पर #आओ_मोदी_चौराहे_पर ट्रेंड कर रहा है। 

इस ट्रेंड के साथ लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पीएम मोदी ने जितने वादे किए हैं, उसमें कुछ भी पूरा नहीं किया है। ट्विटर पर लोग लिख रहे हैं कि ये सरकार सिर्फ देश की जनता का आर्थिक शोषण कर रही है। 

एक ट्विटर यूजर ने लिखा है, #आओ_मोदी_चौराहे_पर क्रेडिट रेटिंग एजेंसी क्रिसिल और फिच के बाद मूडीज ने भारत की रेटिंग को नकारात्मक करार दिया। भाजपाई जरुर कोई भड़काऊ या साम्प्रदायिक बयान देकर देश का आर्थिक शोषण करना चाहेंगे सावधान 130 करोड़ भारतीय भाजपा से। 

एक यूजर ने लिखा, मोदी जी ने कहा था अगर नोटबंदी से फायदा नहीं हुआ तो आप लोग जहां चाहे जिस चौराहे पर चाहे वहां आऊंगा। पर नोटबंदी से कोई फायदा तो हुआ नहीं उल्टा देश में व्यापार, रोजगार सब चौपट हो गया। 

एक यूजर ने नोटबंदी को देश का सबसे बड़ा घोटाला बताया है। 

#आओ_मोदी_चौराहे_पर इस हैशटैग के साथ कई मीम्स भी शेयर किए जा रहे हैं। 

कुछ यूजर इसे नोटबंदी से जोड़ रहे हैं। एक यूजर का कहना है कि सारे रेटिंग का नकारात्मक आना नोटबंदी की वजह से हुआ है। बता दें कि आज ही के दिन 8 नवंबर को तीन बरस पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रात आठ बजे दूरदर्शन के जरिए देश को संबोधित करते हुए 500 और 1000 के नोट बंद करने का ऐलान किया था। नोटबंदी की यह घोषणा उसी दिन आधी रात से लागू हो गई। इससे कुछ दिन देश में अफरातफरी का माहौल रहा और बैंकों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं।  

क्या कहते हैं मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस और फिच रेटिंग?

जोखिम से बचाव समेत विभिन्न मुद्दों पर परामर्श देने वाली कंपनी फिच सॉल्यूशंस ने भारत के राजकोषीय घाटे को लेकर अपने अनुमान को बुधवार को बढ़ा दिया। चालू वित्त वर्ष 2019-20 में राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 3.6 प्रतिशत पर रह सकता है।

मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने भारत की रेटिंग पर अपना परिदृश्य बदलते हुए इसे ‘स्थिर’ से ‘नकारात्मक’ कर दिया है। एजेंसी ने कहा कि पहले के मुकाबले आर्थिक वृद्धि के बहुत कम रहने की आशंका है। एजेंसी ने भारत के लिए बीएए2 विदेशी-मुद्रा एवं स्थानीय मुद्रा रेटिंग की पुष्टि की है। रेटिंग एजेंसी ने एक बयान में कहा, “परिदृश्य को नकारात्मक करने का मूडीज का फैसला आर्थिक वृद्धि के पहले के मुकाबले काफी कम रहने के बढ़ते जोखिम को दिखाता है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीट्विटरनोटबंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों