लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर अकाउंट की हैकिंग का क्या PUBG से कोई कनेक्शन है, ट्विटर पर लगी मीम्स की झड़ी

By विनीत कुमार | Updated: September 3, 2020 11:09 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्सनल वेबसाइट से जुड़े ट्विटर अकाउंट के हैक होने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। इसमें रिएक्शन बेहद मजेदार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी के पर्सनल वेबसाइट से जुड़ा ट्विटर अकाउंट हैक, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़कई ट्विटर यूजर्स ने PUBG पर लगाए गए भारत सरकार के बैन से भी इसे जोड़कर देखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी वेबसाइट से जुड़े अकाउंट को हैक किए जाने का मामला सुर्खियों है। ट्विटर पर भी ये मुद्द अलग-अलग हैशटैग से ट्रेंड में आ गया। इसमें #Hacked पर खूब ट्वीट किए। एक दिन पहले ही केंद्र सरकार ने चीन से जुड़े 118 मोबाइल एप पर बैन लगा दिया था। इसमें काफी लोकप्रिय गेम PUBG भी शामिल है। ऐसे में कई यूजर्स अपने मीम्स में PUBG का भी जिक्र कर रहे हैं।

ट्विटर पर किस तरह से मीम्स शेयर किए जा रहे हैं, इसे हम आगे बताएंगे। पहले जानिए कि आखिर अकाउंट हैक का क्या पूरा मुद्दा क्या है। दरअसल, गुरुवार सुबह लोगों की नींद खुली पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट हैक किए जाने की खबर से खुली। ट्विटर ने भी माना कि ऐसा हुआ था लेकिन जल्द ही इसे ठीक कर लिया गया।

ट्विटर के प्रवक्ता ने ईमेल के जरिए दिए गए बयान में कहा, 'हमें इसकी जानकारी है और हमने हैक किए गए अकाउंट को सुरक्षित करने के लिए कदम उठाए हैं। हम सक्रियता से स्थिति की जांच कर रहे हैं। इस वक्त, हमें अन्य किसी अकाउंट के प्रभावित होने की जानकारी नहीं है।'

खबरों के मुताबिक हैकर ने बिटकॉइन का इस्तेमाल कर कोविड-19 के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में दान देने का अनुरोध करने संबंधी संदेश इस अकाउंट के जरिए डाले थे। इससे पहले जुलाई में भी जेफ बेजोस, बराक ओबामा, बिल गेट्स आदि के ट्विटर अकाउंट हैक हुए थे।

#Hacked: ट्विटर पर मीम्स की बाढ़

पीएम मोदी के अकाउंट हैक किए जाने को लेकर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा, 'सरकार ने साइबर सुरक्षा के लिए PUBG को बैन किया था लेकिन अब मोदी जी का ही ट्विटर अकाउंट हैक हो गया।' 

वहीं, एक और यूजर ने ट्वीट किया- मोदी जी का ट्विटर अकाउंट और वेबसाइट हैक हुआ। इस समय PUBG हैकर्स का रिएक्शन कुछ ऐसा होगा...

एक यूजर ने मीम शेयर करते हुए लिखा कि नरेंद्र मोदी का ट्विटर अकाउंट हैक करने के बाद हैकर्स यही सोच रहे होंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीट्विटरपबजी गेमचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो